कोरोना देश में

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दो दिन में कुछ बढ़ी है। बीते 24 घंटे में 44,543 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इस दौरान 32,920 मरीज ठीक हुए और 493 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 11,125 का उछाल आया है। अब 3.38 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में बुधवार को 46,280 केस आए थे।

सबसे ज्यादा केस केरल में आ रहे हैं। यहां बीते दो दिन से 30 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। गुरुवार को 30,077 केस आए। इससे पहले यहां बुधवार को 31,445 केस आए थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 
44,543
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 32,920
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 493
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.26 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.18 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.36 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.38 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *