भारत में मंगलवार को एक बार फिर कोरोना वैक्सीन के एक करोड़ से ज्यादा डोज लगे। इसी के साथ सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड भी बन गया। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि देश ने एक और मुकाम हासिल किया है। पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए आज देश में वैक्सीन के 1.09 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए गए हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे पहले 27 अगस्त को 1.08 करोड़ डोज लगाए गए थे। अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 64.36 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं।
