देश में कोरोना के केस में लगातार बढ़त नजर आ रही है। बुधवार को 45,975 नए मरीज मिले। 35,091 ठीक हुए और 507 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस में 10,365 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
बीते 8 दिन में 7 बार 40 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं, जबकि 9 दिन में इलाज करा रहे मरीज, यानी एक्टिव केस करीब 70 हजार बढ़े हैं। 23 अगस्त को 3.13 लाख एक्टिव केस थे, जो अब 3.82 लाख हैं।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 45,975
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 35,091
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 507
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.28 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 3.20 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 4.39 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.82 लाख