IPL 2021 राजस्थान Vs पंजाब

IPL-2021 फेज-2 में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत पंजाब के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के साथ हुई। पहले ओवर तक RR का स्कोर बिना किसी नुकसान के 9 रन है। टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और एविन लेविस बल्लेबाजी कर रहे हैं।

मैच में पंजाब के लिए तेज गेंदबाज ईशान पोरेल, बल्लेबाज एडेन मार्कराम और स्पिनर आदिल राशिद को डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, राजस्थान के लिए एविन लेविस आज अपना पहला मुकाबला खेल रहे हैं।इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी, वह पॉइंट्स के मामले में चौथे स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस की बराबरी कर लेगी। मुंबई के अभी 8 मैचों में 8 अंक हैं, वहीं राजस्थान (7 मैच) और पंजाब (8 मैच) के 6-6 अंक हैं। हालांकि, मुंबई से चौथा स्थान छीनने के लिए दोनों को बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। मुंबई का नेट रन रेट -0.071 है। राजस्थान का नेट रन रेट -0.190 और पंजाब का नेट रन रेट -0.368 है।

पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल IPL में 88 मैचों की 79 पारियों में 2978 रन बना चुके हैं। यानी वे 3000 रन पूरे करने से सिर्फ 22 रन दूर हैं। राहुल के पास IPL में सबसे तेजी से 3 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने का मौका है। इस माइल स्टोन तक सबसे तेजी से पहुंचने का रिकॉर्ड उनकी ही टीम के क्रिस गेल के नाम है। गेल ने IPL में 75 पारियों में 3 हजार रन बना लिए थे।

इंग्लैंड के स्टार बैट्समैन जोस बटलर हाल ही में पिता बने हैं और उन्होंने IPL फेज-2 से खुद को अलग कर लिया है। उनकी गैरहाजिरी में वेस्टइंडीज के एविन लेविस ओपनिंग करेंगे। विकेटकीपिंग कप्तान संजू सैमसन करेंगे। लेविस को पहले स्पिन के खिलाफ कमजोर माना जाता था, लेकिन हाल फिलहाल उन्होंने यह कमजोरी दूर कर ली है। CPL में उन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ 57 की औसत और 138 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।फेज-1 में पंजाब किंग्स के पास झाई रिचर्डसन और रिले मेरिडिथ के रूप में दो उम्दा तेज गेंदबाज थे, लेकिन इन दोनों ने फेज-2 में नहीं खेलने का फैसला किया है। पंजाब ऑस्ट्रेलिया के ही नाथम एलिस को आजमा सकती है। 26 साल के एलिस डेथ ओवर स्पेशलिस्ट माने जाते हैं।दुबई में अब तक IPL के 34 मैच खेले गए हैं। इनमें पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन रहा है। तेज गेंदबाजों को यहां स्पिनर्स की तुलना में ज्यादा मदद मिलती है। तेज गेंदबाजों ने हर पारी में औसतन 3.76 विकेट लिए हैं। वहीं, स्पिनर्स ने प्रति पारी औसतन 1.64 विकेट लिए हैं।

दोनों टीमें

पंजाब किंग्स- केएल राहुल (w/c), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, फैबियन एलन, ईशान पोरेल, आदिल राशिद, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, एविन लेविस, संजू सैमसन (w/c), लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, कार्तिक त्यागी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *