हैप्पी बर्थडे रणबीर कपूर:

आज यानी 28 सितंबर को बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का जन्मदिन है। रणबीर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने इस मौके पर छोटे भाई को सोशल मीडिया के जरिए एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए बर्थडे विश किया। रिद्धिमा ने एक ग्रुप फोटो शेयर की जिसमें रणबीर के साथ ही रिद्धिमा, रिद्धिमा की बेटी समारा, रणबीर, नीतू और आलिया भट्‌ट नजर आ रहीं हैं।

रिद्धिमा ने फोटो शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, “मेरे ‘रॉकस्टार’ भाई को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं।” बता दें अपने बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया के साथ प्राइवेट सेलिब्रेशन के लिए जोधपुर गऐ हैं। रणबीर और आलिया दोनों को रविवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

हाल ही में कपिल शर्मा के चैट शो में रिद्धिमा ने खुलासा किया था कि जब वो लंदन में पढ़ती थीं तो रणबीर उनके ढेर सारे कपड़े चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड्स को दे देते थे। फिर रिद्धिमा कहती हैं, “हां मुझे याद है कि जब मैं लंदन से वापस आई तो उसकी गर्लफ्रेंड मेरे घर आई हुई थी, तो मैंने देखा वो मेरी ही टॉप पहनी हुई थी, जिसे मैं ढूढ़ रही थी। बाद में पता चला कि रणबीर मेरी ही चीजें उठाकर अपनी गर्लफ्रेंड को दे देता था।”

रणबीर-आलिया तीन साल से ज्यादा समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो यह कपल जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार साथ में नजर आएगा। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे। इसके अलावा, उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ के लिए भी चुना गया है, जिसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा भी लीड में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *