कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट:

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालाय ने फिर गाइडलाइन जारी की। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि केरल में 1 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं, जो देश के कुल सक्रिय मामलों का 52% है। अभी भी देश में प्रतिदिन 15-16 लाख टेस्ट किए जा रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट में गिरावट आ रही है। ये लगातार 13वां सप्ताह है, जब साप्ताहिक पॉजिटिविटी 3% से कम रही है।

पिछले 24 घंटों में देश में 23 हजार के करीब केस दर्ज किए गए हैं। पिछले सप्ताह दर्ज कुल मामलों में से 60% केरल में के हैं। केरल में भी कोविड मामलों की संख्या में गिरावट आई है।

देश के 18 जिलों में साप्ताहिक पॉजिटिविट दर 5% से 10% के बीच है। केरल में पहले के मुकाबले केस कम हुए हैं, लेकिन अब भी देश में आने वाले कुल मामलों में बड़ा हिस्सा केरल का ही है। देश में एक्टिव केस घट रहे हैं, जबकि सामूहिक रिकवरी दर बढ़ रही है। देश में इस वक्त रिकवरी रेट करीब 98% है।

ICMR के DG डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि त्योहारों का समय है। हम अपील करते हैं कि भीड़ न लगाएं। सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क लगाकर रखें। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाएं। समझदारी इसमें ही है कि गैरजरूरी ट्रैवल न करें। इस साल छोटे रूप में ही त्योहार मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *