एक और स्टारकिड की बॉलीवुड में एंट्री:

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान पटौदी भी बॉलीवुड की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। सैफ ने खुलासा किया है कि उनके बेटे इब्राहिम करण जौहर को उनकी अपकमिंग फिल्म में असिस्ट कर रहे हैं। 20 साल के इब्राहिम करण को उनकी आनेवाली मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में असिस्ट कर रहे हैं।सैफ ने आगे कहा कि उनकी अपने चारों बच्चों (सारा, इब्राहिम, तैमूर और जहांगीर) के साथ अलग बॉन्डिंग है।

सैफ ने कहा, इब्राहिम करण को असिस्ट कर रहे हैं तो उनसे ज्यादातर उनके बॉलीवुड प्लान्स,आइडिया और उनके सपनों के बारे में बातें होती हैं। सारा बड़ी हैं तो उनके साथ मेरी इक्वेशन अलग लेवल की है। तैमूर मुझसे गाइडेंस की इच्छा रखते हैं और जेह बस मुझे देखकर स्माइल करते हैं और मेरे साथ खेलते हैं।

इब्राहिम सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के बेटे हैं। 20 साल के इब्राहिम कुछ मैगजीन कवर्स और प्रिंट विज्ञापनों में भी दिख चुके हैं। कुछ समय पहले सैफ से जब पूछा गया था कि अगर उनके बेटे (इब्राहिम अली खान, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान) भविष्य में कभी फिल्मों में जगह बनाते हैं तो वो उन्हें क्या सलाह देंगे।

सैफ ने इसका जवाब देते हुए कहाथा, ‘मैं उनसे कहूंगा कि तुम्हारे आसपास कई लोग हैं-बड़े स्टार्स और बढ़िया एक्टर्स, उन सबसे सीखो। अच्छी चीजें करने की कोशिश करो। गलतियां करो बेशक लेकिन इस दुनिया जिसमें तुम जी रहे हो, उसमें कुछ ना कुछ कॉन्ट्रीब्यूट करो और हमने कॉन्ट्रीब्यूट करने के लिए एंटरटेनमेंट की दुनिया चुनी है तो जो भी करो वो एंटरटेनिंग होना चाहिए। मैं कहना चाहूंगा कि बस अच्छे एक्टर्स बनो, एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों को एन्जॉय करो।’

वैसे, सैफ बेटों को एक्टर बनाना चाहें लेकिन करीना नहीं चाहती हैं कि उनके बेटे (तैमूर और जहांगीर) फिल्मों में काम करें। एक इंटरव्यू में करीना ने कहा था, मुझे खुश होगी अगर तैमूर मुझसे आकर ये कहे कि मुझे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करनी है। बच्चे जो करना चाहें करें, मैं हमेशा उन्हें सपोर्ट करूंगी लेकिन मैं नहीं चाहती कि वो मूवी स्टार बनें। आपको बता दें कि सैफ-करीना ने 2012 में शादी की थी जिसके बाद वो दो बेटों के पेरेंट्स बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *