गुजरात की राजधानी गांधीनगर में भाजपा को 10 साल बाद बहुमत

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के नतीजे आ गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इस गढ़ में भाजपा ने 44 में से 40 सीटों पर जीत हासिल की है। इस तरह भाजपा म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन क 90% पर कब्जा करने में कामयाब रही है। वहीं, कांग्रेस को 3 और आम आदमी पार्टी यानी AAP को एक सीट ही मिली। गांधीनगर में महानगर पालिका चुनाव के लिए रविवार को वोटिंग हुई थी।भाजपा को गांधीनगर नगर निगम में 10 साल बाद बहुमत मिला है। म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के 11 वार्डों में भाजपा ने बेहद अच्छा प्रदर्शन किया। दोनों मुख्य विपक्षी पार्टियां यानी कांग्रेस और AAP मिलकर 3 सीटें ही जीत सकी हैं। मोदी के गढ़ में पार्टी को मिली इस शानदार जीत के बाद भाजपा कार्यालय कमलम में जश्न का माहौल है। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वहां नाचते-गाते और पार्टी के झंडे लहराते नजर आए।

गांधीनगर में भाजपा की जीत के जश्न में शामिल होने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के लिए चुनौती माना जा रहा था। मंगलवार को आए शानदार नतीजों से साफ है कि पाटिल और पटेल ने अपनी पहली बड़ी परीक्षा पास कर ली है। इस चुनाव के नतीजे ही बीजेपी की अगली रणनीति तय करेंगे और माना जा रहा है कि अब दोनों नेताओं के पास फैसले लेने की ताकत बढ़ेगी।

गांधीनगर में म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव के लिए 3 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। करीब 56% वोटर्स ने मतदान किया था। मंगलवार को काउंटिंग के लिए 5 केंद्र बनाए गए थे। सुबह 9 बजे वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ था। पहले दो घंटे बाद ही भाजपा कई सीटों पर लंबी बढ़त हासिल कर चुकी थी। काउंटिंग के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 550 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *