2036 ओलिंपिक के लिए बोली लगाएगा भारत

इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा। IOA के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने कहा कि संघ 2036 के ओलिंपिक की मेजबानी के लिए इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के साथ बातचीत कर रहा है। अगर बात बनती है तो ओलिंपिक का उद्घाटन समारोह अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। पहले इस स्टेडियम का नाम मोटेरा स्टेडियम था। लेकिन फरवरी में गुजरात क्रिकेट संघ ने मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया था।

बत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर मुझसे मौजूदा समय में उद्घाटन समारोह के आयोजन स्थल के बारे में पूछें तो वह निश्चित रूप से नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा। IOA प्रमुख ने कहा कि ओलिंपिक (भारत में) के उद्घाटन समारोह की मेजबानी के लिए भारत में अभी इससे बेहतर कोई और स्टेडियम नहीं है। मैं यह नहीं कह सकता कि 2036 तक क्या होगा। मैं अहमदाबाद को उद्घाटन समारोह के स्थल के रूप में प्रस्तावित करूंगा।

बत्रा ने कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ओलिंपिक की मेजबानी भारत के तीन या चार शहरों में की जा सकती है और IOA 2036 के लिए भारत की संभावित बोली लगाने को लेकर IOC से बातचीत कर रहा है। भारत को मौका मिलने की संभावनाएं ज्यादा हैं। 2-3 सालों में इसको अंतरिम रूप दिया जाएगा। हम इसकी मेजबानी बोली को लेकर इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी के साथ चर्चा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *