बिना इंटरनेट UPI पेमेंट होगा, फीचर फोन से भी भेज सकते हैं रुपए; जानिए पूरी प्रोसेस

आमतौर पर हम ऐसा सोचते हैं कि UPI पेमेंट करने के लिए मोबाइल में इंटरनेट का रहना बहुत जरूरी है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप बिना इंटरनेट के भी UPI पेमेंट कर सकते हैं।

दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि आप जिस जगह पर हैं और वहां इंटरनेट धीरे चल रहा है या नेटवर्क खराब है, तो ऐसी स्थिति में यूपीआई पेमेंट करने में काफी मुश्किल होती है। इसी को देखते हुए आज हम आपको बिना इंटरनेट के पेमेंट करने की प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं।

1.बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट करने के लिए सबसे पहले तो आप अपने फोन के डायलर में जाएं और *99# टाइप करके कॉल बटन को दबा दें।

2. अब आपके स्क्रीन पर एक पॉप अप मेन्यू दिखेगा, जिसमें Send Money, Receive Money, Check Balance, My Profile, Pending Requests, Transactions और UPI PIN जैसे ऑप्शन होंगे। आप अपनी जरूरत के हिसाब से उसमें से कोई भी ऑप्शन चुन लें और उससे संबंधित नंबर को एंटर करके सेंड कर दें।

3.अगर आप यूपीआई के जरिए किसी को पैसा भेजना चाहते हैं तो Send Money वाले ऑप्शन को सिलेक्ट कर लें। अब आपके सामने एक नया पॉप अप मेन्यू आएगा, जिसमें लिखा होगा कि आप किस माध्यम से पैसे भेजना चाहते हैं, जैसे- मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी और IFSC अकाउंट नंबर से।

4. अगर मोबाइल नंबर से पैसे भेजना चाहते हैं तो उस ऑप्शन को सिलेक्ट करें और फिर मोबाइल नंबर इंटर करें।

फिर आप जितना पैसा भेजना चाहते हैं, वह टाइप करें और सेंड कर दें। ट्रांजैक्शन को पूरा करने के लिए यूपीआई पिन डाल दें। इस तरह आप आसानी से किसी को भी पैसे भेज सकते हैं वो भी बिना इंटरनेट के।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *