जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी हमला:

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मंगलवार को आतंकियों ने बस स्टैंड के पास ग्रेनेड से हमला किया। इसमें 6 नागरिक घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने संबल बस स्टैंड के पास सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर सेना के काफिले पर ग्रेनेड फेका। उनका निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क के किनारे ही फट गया।धमाके की वजह से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। विस्फोट की आवाज सुनते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। फिलहाल हालात सामान्य हैं। सुरक्षाबल घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले रविवार को आतंकियों ने शोपियां के जैनापोरा में CRPF के जवानों पर हमला किया। इसके बाद CRPF के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और क्रॉस-फायरिंग में एक कश्मीरी नागरिक की मौत हो गई। नागरिक की पहचान सेब विक्रेता शहिद एजाज के तौर पर हुई।पिछले एक महीने में घाटी में 11 नागरिकों की जान गई है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मारे गए 11 नागरिकों में से 5 बिहार के थे, जबकि बाकी तीन कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के थे। इनमें दो शिक्षक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *