पीएम मोदी का जी20 से वादा:

पांच दिन के यूरोपीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे दिन शनिवार को जी20 समिट में भाग लिया। इटली की राजधानी रोम में हो रही समिट में PM मोदी ने जी20 देशों के लीडर्स से वादा किया कि भारत अगले साल के अंत तक कोविड-19 वैक्सीन की 5 अरब डोज बनाएगा। वैक्सीन की ये डोज केवल भारतीयों के लिए नहीं होंगी बल्कि इन्हें पूरी दुनिया को दिया जाएगा। इस दौरान वर्ल्ड लीडर्स ने गरीब देशों के लिए वैक्सीन प्रोडक्शन बढ़ाए जाने पर रजामंदी जताई।

हालांकि PM मोदी ने जी20 देशों से भारतीय कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सिन के WHO से इमरजेंसी यूज के लिए अप्रूवल दिलाने में मदद मांगी। इस वैक्सीन का निर्माण भारतीय कंपनी भारत बायोटेक ने किया है। मोदी ने कहा कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) से अप्रूवल मिलने पर नई दिल्ली को 5 अरब वैक्सीन बनाने का टारगेट हासिल करने में आसानी होगी।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रोम में PM मोदी ने जी20 के ग्लोबल हेल्थ एंड ग्लोबल इकोनॉमी सेशन में भाग लिया। उनके साथ मौजूद विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जी20 देशों के लीडर्स को भारत की मेडिकल सप्लाई के बारे में बताया। PM ने बताया कि कोविड-10 महामारी की शुरुआत के बाद से भारत 150 देशों को मेडिकल सप्लाई दे चुका है। शृंगला ने बताया कि प्रधानमंत्री ने भारत में एक अरब लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज दिए जाने की अपनी सरकार की सफलता की भी जानकारी दी।

समिट की शुरुआत में हुए सेशन में पीएम मोदी और इटली के पीएम मारियो द्रागी ने एनर्जी के क्षेत्र में मिलकर काम करने पर सहमति जताई। G-20 के सभी नेताओं ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ फोटो खिंचाई। इसके बाद ग्लोबल इकोनॉमी और हेल्थ पर सेशन हुआ।इटली के पीएम द्रागी ने कहा कि हमें दुनिया के गरीब देशों तक टीके पहुंचाने की कोशिशों को दोगुना करना होगा। उन्होंने कहा कि अमीर देशों में 70% आबादी का वैक्सीनेशन हो चुका है, जबकि गरीब देशों में सिर्फ 3% आबादी का ही टीकाकरण हुआ है। यह अनैतिक है।मीटिंग में ईरान न्यूक्लियर डील पर भी चर्चा हुई। G-20 देशों के नेताओं ने बैठक में तय किया कि ग्लोबल टेम्परेचर को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक कम करने की कोशिश की जाएगी। मीटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्राें, यूके के पीएम बोरिस जॉनसन के अलावा कई ग्लोबल लीडर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *