इंग्लैंड Vs साउथ अफ्रीका:

साउथ अफ्रीका ने सुपर-12 के मैच में इंग्लैंड को 10 रनों से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले साउथ अफ्रीका ने अच्छी बल्लेबाजी की और 2 विकेट के नुकसान पर 189 रनों का स्कोर बनाया। रैसी वान डेर डुसेन ने 94* टॉप स्कोरर रहे, जबकि एडेन मार्करम ने भी 52 रनों की नाबाद पारी खेली। 190 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड 179/8 का स्कोर ही बना सकी और हार गई।आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 14 रनों की दरकार थी, लेकिन कगिसो रबाडा ने टीम की जीत को मुमकिन नहीं होने दिया। पहली गेंद पर रबाडा ने क्रिस वोक्स (7), दूसरी गेंद पर कैप्टन मोर्गन (17) और तीसरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन (0) को आउट किया और हैट्रिक पूरी की। आखिरी की तीन गेंदों पर रबाडा ने केवल 3 रन खर्च किए। रबाडा SA के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने।

टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत धमाकेदार रही। टीम का पहला विकेट छठे ओवर में जोस बटलर (26) के रूप में गिरा। यह सफलता एनरिक नॉर्त्या ने SA को दिलाई। अगले ही ओवर में तबरेज शम्सी ने जॉनी बेयरस्टो (1) का विकेट चटकाया। तीसरे विकेट के लिए मोइन अली और डेविड मलान ने 36 गेंदों पर 56 रन जोड़े। मोइन लगातार बड़े शॉट्स लगा रहे थे। उनकी पारी पर ब्रेक शम्सी ने लगाया। मोइन अली (37) रन बनाकर पवेलियन लौटे। ENG का चौथा और पांचवां ड्वेन प्रिटोरियस ने डेविड मलान (33) और लियाम लिविंगस्टन (28) को आउट कर चटकाया। ENG जिस अंदाज में खेल रहा था, उसको देखते हुए टीम को जीत का फेवरेट माना जा रहा था, लेकिन रबाडा की हैट्रिक ने पूरे मैच की तस्वीर बदल कर रख दी।मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने 190 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए ENG को 131 के स्कोर तक रोकना था। मगर ENG ने ऐसा नहीं होने दिए। मोर्गन एंड कंपनी ने 15.2 ओवर के खेल में 131 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। इसीके साथ अफ्रीकी टीम के लिए यह टूर्नामेंट यही समाप्त हो गया और ग्रुप-1 में इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया 2012 के बाद टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हुआ।

पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर जेसन रॉय हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते मैदान से लड़खड़ाते हुए बाहर गए। रॉय की चोट इतनी गंभीर की थी वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। डग-आउट में उनकी आंखों में आंसू भी देखे गए। ENG की टीम पहले से पह सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, ऐसे में रॉय का चोटिल हो जाना मोर्गन एंड कंपनी के लिए अच्छे संकेत नहीं है।टॉस हारकर पहले खेलते हुए SA की शुरुआत खराब रही और तीसरे ही ओवर में मोइन अली ने रीजा हेंड्रिक्स (2) का विकेट लेकर ENG को पहली सफलता दिलाई। क्विंटन डिकॉक और रैसी वान डेर डुसेन ने दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों पर 71 रन जोड़कर टीम को वापस मैच में ला खड़ा किया। इस पार्टनरशिप को आदिल राशिद ने डिकॉक (34) को आउट कर तोड़ा। तीसरे विकेट के लिए वान डेर डुसेन और एडेन मार्करम ने 52 गेंदों पर नाबाद 103 रन जोड़े। वान डेर डुसेन ने 60 गेंदों पर नाबाद 94 और मार्करम ने 25 गेंदों पर 52 रनों का बेहतरीन पारी खेली।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड : जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, ओएन मोर्गन, लियाम लिविंगस्टन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, मार्क वुड

साउथ अफ्रीका : क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रैसी वान डेर डुसेन, तेंबा बाउमा (कप्तान), एडन मार्करम, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्त्या, तबरेज शम्सी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *