अक्टूबर में 34% बढ़ी रिटेल बिक्री, कोविड पूर्व स्तर से भी 14% ज्यादा

त्योहारी सीजन की तगड़ी मांग ने घरेलू अर्थव्यवस्था को जबरदस्त सहारा दिया है। बीते माह रिटेल बिजनेस अक्टूबर 2020 के मुकाबले 34% और कोविड पूर्व स्तर (अक्टूबर 2019) की तुलना में 14% बढ़ा है। फूड एंड ग्रॉसरी और ज्वैलरी की बिक्री सबसे ज्यादा बढ़ी है।

रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में लगभग हर सेक्टर की रिटेल बिक्री कोविड पूर्व स्तर से 6% से लेकर 31% तक बढ़ी है। पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले तो इस मामले में 31% से लेकर 59% तक बढ़ोतरी हुई है। आरएआई के सीईओ कुमार राजगोपालन ने कहा कि एक करोड़ कोविड टीके लगने के बाद रिटेल इंडस्ट्री की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। कई सेक्टर इस मामले में बीते 2-3 माह से कोविड पूर्व स्तर पार कर गए हैं। राजगोपालन ने उम्मीद जताई कि नवंबर में भी रिटेल बिक्री का रुझान सकारात्मक बना रहेगा।

2019 के मुकाबले फूड एंड ग्रॉसरी की बिक्री सबसे ज्यादा बढ़ी

कैटेगरीसितंबरअक्टूबर
फूड एंड ग्रॉसरी27%31%
क्विक सर्विस रेस्टोरेंट12%29%
स्पोर्ट्स गुड्स01%26%
ज्वैलरी-19%24%
अपैरल-क्लोदिंग ​​​​​​​-1%06%​​​​​​​

2020 की तुलना में क्विक सर्विस रेस्टोरेंट में सर्वाधिक ग्रोथ

कैटेगरीसितंबरअक्टूबर
क्विक सर्विस रेस्टोरेंट50%59%
फूड एंड ग्रॉसरी ​​​​​​​30%42%
​​​​​​​ज्वैलरी ​​​​​​​01%23%
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ​​​​​​​20%31%
अपैरल, क्लोदिंग ​​​​​​​40%41%​​​​​​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *