दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को फटकार लगाई है। कोर्ट ने सरकार से सोमवार तक इमरजेंसी प्लान तैयार करने को कहा है। चीफ जस्टिस रमना ने शनिवार को कहा, ‘आपको पता है कि हालात कितने गंभीर हैं। यहां तक कि हम अपने घरों में भी मास्क पहन रहे हैं।’
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से एयर क्वालिटी सुधारने के लिए सोमवार तक इमरजेंसी प्लान तैयार करने को कहा। CJI ने कहा, ‘आप बताइए कि आप कैसे इमरजेंसी स्टेप उठाने की तैयारी कर रहे हैं? क्या 2 दिन का लॉकडाउन लगाएंगे? AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) को नीचे लाने के लिए आपके पास क्या योजना है?’