केजरीवाल का कांग्रेस पर निशाना:बोले- हम कांग्रेस का कचरा नहीं चाहते

आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अमृतसर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने पार्टी छोड़ रहे नेताओं के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस का कचरा नहीं चाहते वरना शाम तक कांग्रेस के 25 विधायक और 2-3 सांसद AAP में शामिल हो जाएंगे।

केजरीवाल ने सिटिंग विधायकों के पार्टी छोड़ने के संबंध में कहा कि जिन्हें टिकट नहीं मिल रहा है वही MLA दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं। वह गंदी राजनीति खेलना नहीं चाहते, वरना आज भी कांग्रेस के 25 विधायक उनके संपर्क में हैं। हमारी पार्टी जॉइन करना चाहते हैं। हालांकि केजरीवाल से जब PPCC अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में पूछा गया तो वह हंस कर टाल गए।वहीं रेत माफिया के बहाने उन्होंने नवजोत सिद्धू की तारीफ की है। केजरीवाल ने कहा कि सिद्धू की हिम्मत की दाद देनी होगी कि सीएम चन्नी को सबके सामने मंच पर ही झूठ बोलने पर टोक दिया। चन्नी के रेत 5 रुपए फीट करने के दावे पर सिद्धू ने कहा था कि गलत बयान दे रहे हैं। अभी भी पंजाब में 20 रुपए प्रति फीट बिक रहा है।

वह चन्नी की तरह के आम आदमी नहीं हैं। वह सीएम चन्नी की तरह गिल्ली-डंडा खेलना नहीं जानते। वह स्कूल खोलने वाले, अस्पताल बनवाने वाले और नागरिकों की मुश्किलों का हल निकालने वाले आम आदमी हैं।

सभी नेता कह रहे हैं कि पंजाब का खजाना खाली हो गया। मैं पूछना चाहता हूं कि किसने किया खजाना खाली किया। पांच साल से तो कांग्रेस की सरकार थी उससे पहले अकाली दल की सरकार थी। जो सरकार चला नहीं सकते वह खजाना खाली होने की बात करते हैं।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार से पहले 15 साल शीला दीक्षित की सरकार थी। उन्होंने भी जाते हुए यही कहा कि दिल्ली का खजाना खाली है। जो सरकार चला नहीं सकते हमें दे दें हम खजाना भरना जानते हैं।अरविंद केजरीवाल से जब सीएम चेहरे के बारे में पूछा गया तो उनका कहना स्पष्ट था कि वह कभी पंजाब के मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं हैं। लेकिन जब समर्थकों ने भगवंत मान के ऊंचे-ऊंचे नारे लगाने शुरु किए तो उन्होंने फिर टोक दिया और कहा कि किसी भी पार्टी ने अभी तक सीएम का चेहरे का ऐलान नहीं किया है। आप भी सीएम का चेहरा देगी और अन्य पार्टियों से पहले उस चेहरे का नाम बता दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *