CM चन्नी के विस क्षेत्र में फिर घुसी AAP:अवैध रेत माइनिंग पकड़ने का दावा

आम आदमी पार्टी (AAP) ने स्कूलों के बाद रेत खनन को लेकर CM चरणजीत चन्नी विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब पर धावा बोल दिया। आप के सह प्रभारी राघव चड्‌ढा ने गांव जिंदापुर में अवैध रेत खनन पकड़ने का दावा किया।

चड्‌ढा ने यह भी कहा कि कुछ समय पहले जब फॉरेस्ट अफसर ने जंगलात विभाग की जमीन पर रेत खनन के खिलाफ आवाज उठाई तो उसकी ट्रांसफर कर दी गई। चड्‌ढा ने कहा कि सीएम चन्नी पंजाब में रेत माफिया खत्म करने के मामले में झूठ बोल रहे हैं।राघव चड्‌ढा ने कहा कि चन्नी जब सीएम बने तो उन्होंने कहा कि रेत माफिया मेरे पास न आएं। लेकिन यहां सरेआम रेत माफिया सीएम के संरक्षण में काम कर रहा है। यहां पर रोजाना 800 से एक हजार टिप्पर रेत भरकर ले जाए जाते हैं। एक टिप्पर में 800 फुट रेत आती है। जो मार्केट में 40 रुपए क्यूबिक फुट तक मार्केट में बिकती है। सीएम चन्नी की नाक के नीचे रेत माफिया चल रहा है।

चड्ढा ने एक चिट्‌ठी भी दिखाई कि कुछ दिन पहले फॉरेस्ट अफसर ने एसएचओ और तहसीलदार को चिट्‌ठी लिखी थी। इसमें कहा कि जिंदापुर गांव में इस जगह पर अवैध रेत खनन हो रही है। यह जमीन फॉरेस्ट लैंड में है। यहां पर कोई एक्टिविटी नहीं हो सकती। जिस दिन चिट्‌ठी लिखी, उसके अगले दिन अफसर का ट्रांसफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *