कंगना बोलीं- 2022 में राष्ट्रवादियों का चुनाव प्रचार करूंगी:

पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रनौट शनिवार को मथुरा के बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं। दर्शन के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि 2022 के चुनाव में वह राष्ट्रवादियों के लिए प्रचार करेंगी। कंगना ने कहा कि उनके बयान से तकलीफ उन लोगों को ज्यादा होती है, जिनके दिल मे चोर है। जो सच्चे हैं, जो बहादुर हैं, राष्ट्रभक्त हैं उनको उनकी बात सही लगती हैं।

पंजाब में किसानों द्वारा रोके जाने पर माफी मांगने के सवाल पर कहा कि उन्होंने माफी कभी नहीं मांगी -‘मैं क्यों माफी मांगू? मैं खुद चंडीगढ़ में पढ़ी हुई हूं। हिमाचल, पंजाब के लोगों में प्रेम है। आप लोग ऐसी बातें न फैलाइए। कुछ मुट्ठी भर जो असमाजिक तत्व हैं उनके कहने से कुछ नहीं होता। कुछ लोगों ने गाड़ी रोकी तो क्या हुआ? उनमें से कुछ लोग थे जो यह बोल रहे थे कि इस लड़की को क्यों परेशान कर रहे हो। अच्छे भी लोग हैं, जो बुरे लोगों पर हावी हैं’।पहली बार धर्म नगरी वृंदावन पहुंचीं कंगना यहां पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं। चेहरे पर राधाजी का तिलक लगाए और मुंह से राधे-राधे बोलती हुई कंगना बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं। यहां सेवायत गोस्वामी आशीष ने उनको बांके बिहारी के दर्शन कराए। इस दौरान कंगना ने दीपक जलाकर पूजा की। वह बांके बिहारी मंदिर में 10 मिनट तक रहीं।

दर्शन के बाद मंदिर सेवायत ने जब उनको मक्खन मिश्री का प्रसाद दिया तो वह खुश हो गईं। राधे-राधे बोलकर अपनी खुशी जाहिर की। कंगना मंदिर से निकल कर सीधे अपनी कार पर पहुंचीं। करीब 200 मीटर पैदल चलकर पहुंचीं कंगना के साथ दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में सेल्फी लेने का क्रेज नजर आया। कंगना ने बताया कि वह पहली बार वृंदावन आईं हैं। यहां मक्खन मिश्री का प्रसाद बहुत अच्छा लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *