सवाई माधोपुर में 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधी कटरीना कैफ और विक्की कौशल की वेडिंग ड्रेस सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन की थी। वेडिंग कपल के फोटो सामने आने के बाद सब्यसाची ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की ड्रेस की खासियत भी बताई। कटरीना ने अपनी शादी में जो लहंगा पहना, उसकी कीमत 17 लाख रुपए थी।
इधर, कैट के मंगलसूत्र ने भी हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। यह भी सब्यसाची के ही बंगाल टाइगर कलेक्शन का हिस्सा है। काले और सुनहरे मोतियों से सजे कटरीना के मंगलसूत्र में दो छोटे डायमंड भी जड़े हुए हैं।
दुल्हन बनी कटरीना के लुक के सामने आते ही उनकी ज्वेलरी पर भी फैंस ने रिसर्च शुरू कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैट ने टिफनी ब्रांड की रिंग पहनी। इसमें एक बड़ा नीलम और उसके चारों तरफ हीरे जड़े हुए थे। लग्जरी ब्रैंड टिफनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी कीमत 9800 डॉलर है यानी भारतीय रुपयों में यह करीब 7,40,735 लाख की है। विक्की ने इसी ब्रांड का प्लैटिनम क्लासिक बैंड पहना, जिसकी कीमत 1700 डॉलर यानी करीब 1,28,580 लाख रुपए है।कटरीना के हाथों में नजर आए प्लेन रेड चूड़े राब्ता के हैं। जिसे राहुल लूथरा ने डिजाइन किया है। कटरीना के लिए उन्होंने क्लासिक चूड़ा ही सिलेक्ट किया था। वहीं कैट के कलीरे मृणालिनी चंद्रा ने राहुल के साथ तैयार किए हैं।सब्यसाची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपल के वेडिंग आउटफिट का डिस्क्रिप्शन शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘दुल्हन कैट ने हाथ से बुने हुए मटका सिल्क में एक क्लासिक सब्यसाची रेड ब्राइडल लहंगा पहना है। इस लहंगे में महीन टीला वर्क है और मखमली कढ़ाई वाले रिवाइवल जरदोजी बॉर्डर हैं। दूल्हे के पंजाबी रिवाजों को ध्यान में रखते हुए, कटरीना के घूंघट को इलेक्ट्रोप्लेटेड सोने में हाथ से तैयार की गई चांदी से बने किरण के साथ कस्टम-ट्रिम किया गया है। इसके साथ हैरिटेज ज्वेलरी में हाथ से बने मोतियों और 22 कैरेट सोने, बिना कटे हीरों के बेस्पेक के साथ पेयर किया गया है।’
सब्यसाची ने दूल्हे विक्की कौशल के बारे में लिखा, ‘उन्होंने एक आइवरी सिल्क शेरवानी पहनी है जिसमें काफी मुश्किल मरोरी कढ़ाई की गई है। विक्की ने सिल्क कुर्ता और चूड़ीदार पयजामी पहना था। शेरवानी पर सोने से मढ़े हुए बंगाल टाइगर बटन हैं। शॉल टसर जॉर्जेट की है, जिसमें जरी मरोरी कढ़ाईदार पल्लू और बॉर्डर है। विक्की ने गोल्ड बनारसी सिल्क से बना साफा बांधा था। सब्यसाची हैरिटेज ज्वेलरी से 18 कैरेट सोने में पन्ना, शानदार कट और रोज कट हीरे, क्वार्ट्ज और टर्मलाइन से जड़ी हुई किलांगी (कलगी) और स्टेटमेंट नेकलेस के साथ पेयर किया गया है।’
