अमेरिका में तूफान से तबाही:50 लोगों की मौत

अमेरिका में केंटकी के मेफील्ड समेत कई इलाकों में तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इसकी चपेट में आने से 50 लोगों के मारे जाने की खबर है। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने यहां आपातकाल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीमें इलाके में मौजूद हैं और राहत व बचाव का काम जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेफील्ड इलाके में मोमबत्ती के कारखाने को तूफान से काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि तूफान जब फैक्ट्री से टकराया, उस वक्त इसमें 100 से ज्यादा लोग काम रहे थे। यहां कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आर्कन्सास का एक नर्सिंग होम और दक्षिणी इलिनोइस में अमेजन का एक गोदाम भी तूफान की चपेट में आया है। इसके असर से नर्सिंग होम में 2 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। इसमें करीब 90 बिस्तर हैं। वहीं, अमेजन के गोदाम की छत ढह जाने से कई लोगों के घायल होने की खबर है।रिपोर्ट के मुताबिक, इलिनोइस के एडवर्ड्सविले के पास अमेजन सेंटर पर कई इमरजेंसी गाड़ियां पहुंची हैं। घायलों की सही संख्या अभी तक सामने नहीं आई है। इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने फेसबुक पर इसे ‘बड़े पैमाने पर हताहत होने की घटना’ बताया है।

क्रेगहेड काउंटी के जस्टिस मार्विन डे ने बताया कि उत्तरी आर्कन्सास के मोनेट मोनोर इलाके में बवंडर उठने के बाद 5 अन्य लोग घायल हो गए और 20 लोग फंस गए। जानकारी के मुताबिक ट्रूमैन से रेस्क्यू टीम और जोनेसबोरो से पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग मदद के लिए इलाके में पहुंचे हैं।मिसौरी में सेंट चार्ल्स और सेंट लुइस काउंटी के कुछ हिस्सों में 112 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की खबर है। सेंट चार्ल्स काउंटी के तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा ऑगस्टा और मिसौरी में कई मकानों के गिरने की रिपोर्ट है।

लेक्सिंगटन के मौसम विज्ञानी क्रिस बेली ने बताया कि शुक्रवार रात तूफान अरकंसास में शुरू हुआ, जो मेफील्ड से होकर केंटकी तक पहुंचा। तूफान शनिवार की सुबह पश्चिमी केंटकी से होकर राज्य के दक्षिणी हिस्से की ओर बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *