राजस्थान में बुधवार को ओमिक्रॉन के 23 नए केस मिले हैं। अब राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। अब नया वैरिएंट राजस्थान के 7 शहरों तक फैल गया है। जयपुर, सीकर, अजमेर और उदयपुर में पहले ही इसके मरीज थे। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट राजस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 10, जयपुर में 9, भीलवाड़ा में 2 और अलवर, जोधपुर में एक-एक केस ओमिक्रॉन का मिला है।राजस्थान ओमिक्रॉन केसों के मामले में देश में अब वापस चौथे नंबर पर आ गया है। इधर, आंध्र प्रदेश में भी बुधवार को नए वैरिएंट के 10 नए मरीजों की पहचान हुई है। राज्य में कुल मामले बढ़कर 16 हो गए हैं। पूरे देश में अब तक इस वैरिएंट के 838 केस मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 238 केस दिल्ली में मिले हैं, जबकि महाराष्ट्र में 167 और गुजरात में 78 केस हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली की हालत स्थिर है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अस्पताल की MD और CEO डॉ रुपाली बसु ने कहा कि गांगुली ठीक हैं। उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल 99% है। कोरोना पॉजिटिव मामलों में 95% से ऊपर का ऑक्सीजन लेवल अच्छा माना जाता है।
डॉ रुपाली ने कहा कि गांगुली ने मंगलवार को अच्छी नींद ली। बुधवार सुबह उन्होंने ब्रेकफास्ट किया और दोपहर को लंच भी लिया है। गांगुली को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल ट्रीटमेंट भी दिया गया है। इससे पहले गांगुली को इस साल दो बार दिल की समस्या के कारण भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के बीच PM मोदी ने अपना UAE दौरा टाल दिया है। प्रधानमंत्री 6 जनवरी को UAE जाने वाले थे। हालांकि, दौरा रद्द होने की वजह नहीं बताई गई है। प्रधानमंत्री का खाड़ी देश का यह दौरा रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। भारत और UAE अपने कूटनीतिक संबंधों के 50 साल पूरे कर रहे हैं।राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) की सांसद सुप्रिया सुले और उनके पति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सुले ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम दोनों में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। हमारे संपर्क में आने वालों से अपील है कि कोविड टेस्ट करा लें।UP में आज नए ओमिक्रॉन संक्रमित की पुष्टि हुई है। अब तक राज्य में कुल 4 ओमिक्रॉन पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, संक्रमित सिद्धार्थनगर का रहने वाला है और कुछ दिन पहले UK से लौटा था।
देश में ओमिक्रॉन संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 805 हो गई है। 17 दिसंबर को देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 100 के पार चली गई थी। 12 दिनों के भीतर देश में ओमिक्रॉन संक्रमण 8 गुना बढ़ गया है।
वहीं, मंगलवार को मुंबई में कोरोना के 1377 केस मिले हैं, जो पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा है। 26 मई को मुंबई में 216 कोरोना केस मिले थे। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 496 केस मिले हैं। यह आंकड़ा 2 जून के बाद सबसे ज्यादा है। दोनों शहरों के यह आंकड़े दूसरी लहर के बाद सबसे ज्यादा हैं।
देश में अब तक 805 ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि हुई है। दिल्ली में ओमिक्रॉन के 238 केस मिले हैं जो कि देश के किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा हैं। 167 मामलों के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है।देश में बीते दिन कोरोना के 9,195 केस मिले। सोमवार की तुलना में यह आंकड़ा 44% ज्यादा है। एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 77,002 हो गई है। मंगलवार को 302 मरीजों की मौत हुई जिससे मरने वालों की कुल संख्या 4.80 लाख से ज्यादा हो गई। देश में अब तक 3.48 करोड़ से अधिक कोरोना केस मिल चुके हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राजधानी में कल कोविड के 496 मामले आए थे, अब पॉजिटिविटी रेट 1% के पास है। अभी तक जितने भी मामले आए हैं उनमें बाहर से आने वाले लोगों में ओमिक्रॉन ज्यादा हुआ है और उनके संपर्क में आने वाले लोग संक्रमित हुए हैं। डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रॉन का असर कम है।
उन्होंने बताया कि ओमिक्रॉन के कारण कोरोना केस में बढ़ोतरी हुई। हम दिल्ली में रोजाना 3 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए तैयार हैं। DDMA की बैठक में आगे के फैसले लिए जाएंगे। जिन वैक्सीनेशन सेंटर में अबतक वैक्सीन दी गई है उन्हीं सेंटर में बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी।कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक शाम 4 बजे शुरू होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि मीटिंग में सभी केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश और पंजाब के अलावा दूसरे राज्यों में अगले साल होने वाले चुनाव पर भी चर्चा हो सकती है।