नए लुक में सामने आए किम जोंग:

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन लंबे वक्त बाद पिछले हफ्ते सबके सामने नजर आए। इस दौरान उनका नया लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया है। 37 साल के किम पहले के मुकाबले काफी फिट और स्लिम दिखे। किम लंबे समय तक पब्लिक लाइफ से गायब रहे और इस दौरान चंद वफादारों को छोड़कर उनके ठिकाने की जानकारी किसी को नहीं ती।

इस लंबे ‘अज्ञातवास’ के बाद पिछले सप्ताह उन्होंने वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया की सेंट्रल कमेटी मीटिंग में शिरकत की। यही पार्टी नॉर्थ कोरिया की सत्ता पर काबिज है। इस दौरान किम ने लंबा भाषण दिया। ब्रिटेन से मिली कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस दौरान किम ने अपना 19 किलोग्राम वजन कम किया है।नॉर्थ कोरिया में विदेशी मीडिया पूरी तरह बैन है। लिहाजा, यहां की खबरें बहुत कम बाहरी दुनिया तक पहुंच पाती हैं। दिसंबर की शुरुआत में किम के अंकल का निधन हो गया था। वो भी एडमिनिस्ट्रेशन का हिस्सा थे। इसके बाद पिछले हफ्ते सेंट्रल कमेटी की मीटिंग हुई और किम जोंग उन ने इसमें हिस्सा लिया। हालांकि, अक्सर चर्चा में रहने वाली उनकी बहन इस मीटिंग में नजर नहीं आईं।

ब्रिटिश अखबार ‘द डेली स्टार’ के मुताबिक, किम को डॉक्टर्स ने जल्द वजन कम करने की सलाह दी थी। उनकी उम्र महज 37 साल है। लंबाई 5 फीट 7 इंच है। उनका सही वजन के बारे में तो जानकारी नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि डॉक्टर्स ने उनके मोटापे और वजन को खतरनाक बताया था। शायद यही वजह है कि उन्होंने वजन कम किया। खानपान के परहेज के लिए भी कहा गया था।नॉर्थ कोरिया में इन दिन खाने की चीजों का संकट है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि देश के दूर दराज के इलाकों में कुछ लोगों की भूख के चलते मौत भी हो गई है। मुल्क भूख से जूझ रहा है और नॉर्थ कोरिया का तानाशाह एटमी ताकत बनने की कोशिश कर रहा है। इसमें चीन उसकी मदद कर रहा है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में 8 लाख 60 हजार टन अनाज की कमी है। सितंबर में भी यहां हालात भयावह हो गए थे। तब यूएन ने उनकी मदद की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *