ओमिक्रॉन से देश में दूसरी मौत:

राजस्थान के उदयपुर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए 73 साल के बुजुर्ग ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। सम्भवत: यह देश में कोरोना के इस वैरिएंट से दूसरी मौत है। CMHO डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा कि मौत पोस्ट कोविड निमोनिया से हुई है। बुजुर्ग की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। साथ ही 21 और 22 दिसंबर को जांच में ये निगेटिव हो गए थे। 25 दिसम्बर को उनकी रिपोर्ट में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिलने की पुष्टि हुई थी।

डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा कि उन्हें डायबिटीज और हायपरटेंशन और हाइपोथॉइरोडिज्म था। ऐसे में शरीर पर वायरस असर डालता है। साथ ही अगर डायबिटीज जैसी बीमारी हो तो रिस्क काफी बढ़ जाता है। राजस्थान में ओमिक्रॉन के अब तक 69 मरीज मिल चुके हैं। ओमिक्रॉन संक्रमितों के मामले में राजस्थान देश में चौथे नंबर पर है।उदयपुर में ओमिक्रॉन के अब तक 4 मामले सामने आ चुके हैं। 27 दिसंबर को उदयपुर में ओमिक्रॉन का नया केस सामने आया था। इससे पहले 25 दिसम्बर को तीन मामले उदयपुर में सामने आए थे। इसमें पति, पत्नी और एक 68 वर्षीय महिला ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाई गई थी। जबकि 73 वर्षीय बुजुर्ग ओमिक्रॉन पॉजिटिव आने वाले चौथे व्यक्ति थे।

उदयपुर एमबी अस्पताल के सुप्रीटेंडेंट डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि बुजुर्ग का हमारे ही अस्पताल में चला था। 15 दिसम्बर को ये एडमिट हुए थे। पहले से इन्हें डायबिटीज, हायपरटेंशन और हाइपोथॉइरोडिज्म था। जिसके चलते हाई-रिस्क पर थे। इन्हें वही लक्षण थे जो आमतौर पर कोरोना संक्रमित रोगियों को होते हैं। मृतक बुजुर्ग एमबी अस्पताल में ही कंपाउंडर रहे चुके थे।महाराष्ट्र में गुरुवार को 52 साल के व्यक्ति की मौत ओमिक्रॉन से हुई। वह दो सप्ताह पहले नाइजीरिया से लौटा था। उसका कोविड टेस्ट भी करवाया गया था, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव थी। 28 दिसंबर को उसे हार्ट अटैक आया और उसे नगर निगम के यशवंत राव चव्हाण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद संदेह के आधार पर उसके सैंपल्स ओमिक्रॉन जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे भेजे गए और इसकी जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *