PM किसान की 10वीं किस्त जारी:

PM किसान की 10वीं किस्त जारी:

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किश्त 10.09 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में ट्रांसफर की। PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में 20,946 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। कार्यक्रम के दौरान PM मोदी ने किसानी उत्पादक संगठन (FPO) से जुड़े लोगों से भी बातचीत की।

साथ ही PM मोदी ने लगभग 351 किसान उत्पादक संगठनों को 14 करोड़ से अधिक का इक्विटी अनुदान भी जारी किया, इससे 1.24 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। इस मौके पर केंद्रीय कृषि नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान वैष्णो देवी परिसर में हुए हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मैं माता वैष्णो देवी परिसर में हुए दुखद हादसे पर शोक व्यक्त करता हूं। जिन लोगों ने भगदड़ में, अपनों को खोया है, जो लोग घायल हुए हैं, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।

PM मोदी ने कहा कि क्लाइमेट चेंज के खिलाफ विश्व का नेतृत्व करते हुए भारत ने 2070 तक नेट जीरो कार्बन एमिशन का भी लक्ष्य दुनिया के सामने रखा है।आज भारत हाइड्रोजन मिशन पर काम कर रहा है, इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लीड ले रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा, कृषि अवशेषों से बायो फ्यूल बनाने के लिए देशभर में कई नई यूनिट लगाई जा रही हैं। 7 साल पहले देश में हर साल 40 करोड़ लीटर से भी कम इथेनॉल का उत्पादन होता था। आज वही उत्पादन 340 करोड़ लीटर से भी ज्यादा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान देश में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की गति को नई धार देने वाला है। मेक इन इंडिया को नए आयाम देते हुए देश ने चिप निर्माण, सेमीकंडक्टर जैसे नए सेक्टर के लिए महत्वकांक्षी योजनाएं लागू की है।किसान सम्मान निधि के तहत सरकार हर साल किसानों के अकाउंट में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में 6000 रुपए ट्रांसफर करती है। स्कीम के तहत पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती है।किस्त का स्टेटस आप अपने मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले PM किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप के जरिए आप नए किसान के रूप में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। सब्मिट की गई जानकारी में किसी भी तरह का सुधार कर सकते हैं। बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना स्टेटस देख सकते हैं। अपना ट्रांजैक्शन नंबर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा भी और कई सुविधाएं हैं।

अगर आपको इस योजना के रजिस्ट्रेशन में कोई परेशानी आ रही है या आपकी किस्त से जुड़ी कोई समस्या है या कोई और अन्य सवाल है तो इसके लिए आपको PM किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर फार्मर कॉर्नर में हेल्प डेस्क पर जाना होगा। हेल्प डेस्क पर क्लिक करने के बाद यहां आप अपना आधार नंबर, अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें। गेट डीटेल्स क्लिक करने पर क्वेरी फॉर्म आ जाएगा। यहां ड्रॉप डाउन में अकाउंट नंबर, पेमेंट, आधार और अन्य समस्याओं से जुड़े ऑप्शन दिए गए हैं। अपनी समस्या के हिसाब से इसे चुनें और नीचे इसका विवरण भी लिखे। अब इसे सब्मिट करें।किसानों को e-kyc की प्रोसेस भी पूरी करनी होगी। इसके लिए PM किसान की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा और e-kyc का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। अब आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा। OTP दर्ज करने के बाद एक और आधार OTP आएगा। आधार OTP दर्ज करने के बाद ये प्रोसेस पूरी हो जाएगी।

शुरुआत में जब PM-किसान योजना शुरू की गई थी (फरवरी, 2019), इसका लाभ केवल छोटे और सीमांत किसानों के परिवारों के लिए था। इसमें वो किसान शामिल थे जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की कम्बाइन्ड लैंड होल्डिंग (संयुक्त भूमि) थी। जून 2019 में स्कीम को रिवाइज किया गया और सभी किसान परिवारों के लिए इसे एक्सटेंड कर दिया गया। हालांकि, कुछ किसानों को अभी भी इस योजना से बाहर रखा गया है।

PM-KISAN से बाहर किए गए लोगों में संस्थागत भूमि धारक, संवैधानिक पदों पर बैठे किसान परिवार, राज्य या केंद्र सरकार के सेवारत या रिटायर्ड अधिकारी और कर्मचारी हैं। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और सरकारी स्वायत्त निकाय के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं। इनके अलावा डॉक्टर, इंजीनियर और वकील जैसे प्रोफेशनल्स के साथ-साथ 10,000 रुपए से ज्यादा की मासिक पेंशन वाले रिटायर्ड पेंशनर्स और पिछले असेसमेंट ईयर में इनकम टैक्स भरने वालों को भी इस स्कीम से बाहर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *