कोरोना देश में

कोरोना देश में

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में 85 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गंगरकोट इलाके में स्थित स्कूल परिसर में ही बच्चों को क्वारैंटाइन में रखा गया है। नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर राहुल शाह ने बताया कि RT- PCR टेस्ट में निगेटिव आने वाले बच्चों को ही घर भेजा जाएगा।मध्य प्रदेश में कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं। लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा केस मिले हैं। रविवार को यहां 168 नए केस आए हैं। एक दिन पहले ही 124 मरीज मिले थे। 7 महीने बाद कोरोना फिर से पीक की तरफ बढ़ रहा है। इससे पहले प्रदेश में 16 जून 2021 को 110 संक्रमित मिले थे। हालात बिगड़ते देख सरकार प्रदेश में नाइट कर्फ्यू के बाद अब भीड़ वाले इवेंट्स और इलाकों को लेकर फैसला कर सकती है।

झारखंड में करीब 7 महीने के बाद कोरोना विस्फोट हो गया है। 219 दिन बाद राज्य में एक साथ हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। नए वर्ष के पहले दिन 1 जनवरी 2022 को राज्य में कुल 1,007 मरीज मिले। इससे पहले 26 मई 2021 को 1,247 मरीज मिले थे। इससे पहले शुक्रवार को 753 पॉजिटिव मरीज मिले थे। राज्य के 24 में से 20 जिलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

दिल्ली में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना मामलों में 50% का भारी इजाफा दर्ज किया गया। राजधानी में शनिवार को 2716 लोग संक्रमित पाए गए और एक मौत हुई। वहीं, कोविड पॉजिटिविटी रेट 3.64% दर्ज की गई। शनिवार का इजाफा 21 मई के बाद सबसे अधिक है। इस दिन 4.76 % पॉजिटिविटी रेट के साथ 3,009 मामले दर्ज किए गए थे और 252 मौतें हुई थीं।

शुक्रवार को 1,796 मामले और 1.73% पॉजिटिविटी रेट दर्ज की गई। वहीं, गुरुवार को 2.44% पॉजिटिविटी रेट के साथ 1,313 मामले दर्ज किए गए थे।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27,443 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आज 282 लोगों की मौत हुई है, जबकि 9110 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, एक्टिव पेशेंट्स की संख्या शनिवार देर रात तक 18051 थी। 94 नए ओमिक्रॉन संक्रमितों के साथ देश में शनिवार को नए वैरिएंट के पेशेंट्स की संख्या 1596 हो गई। इनमें से 576 ओमिक्रॉन पेशेंट्स ठीक हो चुके हैं, जबकि 1020 एक्टिव केस हैं।पंजाब में चुनाव से पहले कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। प्रदेश में ओमिक्रॉन का तीसरा मरीज मिला है। पंजाब में टेस्टिंग बढ़ाते ही कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को 24 घंटे में कोरोना के 332 केस सामने आए। इसके बाद पंजाब में कोरोना के एक्टिव केसेज की संख्या 1041 हो गई है। ऐसे में अब पंजाब में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा सताने लगा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *