दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तीन दिन में तीन गुना हो गई है। 4 जनवरी को दिल्ली में 5481 मामले आए थे, 5 जनवरी को मामले बढ़कर 10,665 हो गए। 6 जनवरी यानी आज 15,097 केस मिले हैं। आज कोरोना संक्रमित 6 लोगों की जान गई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 15.34% हो गया है।
वहीं, राजस्थान के CM अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। गहलोत के बेटे वैभव पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। वे अभी घर पर इलाज करा रहे हैं। अशोक गहलोत पिछले साल अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमित हो गए थे। तब उनकी पत्नी सुनीता भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं।
देश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। पिछले 24 घंटे में 90,941 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 19,163 मरीज ठीक हुए और 325 लोगों की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस में 71,453 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नए केस का आंकड़ा पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 10 जून को 91,849 नए मामले आए थे।
देश में इस महामारी की शुरुआत से अब तक 3.51 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। 4.82 लाख लोगों ने जान गंवाई है, जबकि 2.79 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र
यहां बुधवार को 26,538 लोग संक्रमित पाए गए। 5331 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 67.57 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.41 लाख लोगों की मौत हो गई। 87, 505 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
पश्चिम बंगाल
यहां बुधवार को 14,022 लोग संक्रमित पाए गए। 6438 लोग ठीक हुए और 17 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.78 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,827 लोगों की मौत हो गई। 33,042 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
दिल्ली
यहां बुधवार को 10,665 लोग संक्रमित पाए गए। 2239 लोग ठीक हुए और 8 मौतें दर्ज की गईं। अब तक राज्य में 14.74 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,121 लोगों की मौत हो गई। 23,307 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
केरल
यहां बुधवार को 4801 लोग संक्रमित पाए गए। 1813 लोग ठीक हुए और 29 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 52.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 51.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 48,895 लोगों की मौत हो गई। 22,910 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
तमिलनाडु
यहां बुधवार को 4862 लोग संक्रमित पाए गए। 688 लोग ठीक हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,814 लोगों की मौत हो गई। 16,577 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
राजस्थान
यहां बुधवार को 883 लोग संक्रमित पाए गए। 48 लोग ठीक हुए और 2 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,967 लोगों की मौत हो गई। 5016 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
मध्य प्रदेश
यहां बुधवार को 594 लोग संक्रमित पाए गए। 78 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,535 लोगों की मौत हो गई। 1544 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश
यहां बुधवार को 2036 लोग संक्रमित पाए गए। 51 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 17.16 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,916 लोगों की मौत हो गई। 5158 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश में बीते 4 दिन में कोरोना के 4 हजार 154 नए केस सामने आए हैं। NCR के करीबी 3 जिले कोरोना के एपिसेंटर बने हुए हैं। गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और मेरठ इन तीन जिलों में ही 2 हजार 300 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। लखनऊ में भी एक्टिव केस की संख्या 700 के पार हो चुकी है
पंजाब
यहां बुधवार को 1796 लोग संक्रमित पाए गए। 44 लोग ठीक हुए और 4 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.87 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,657 लोगों की मौत हो गई। 4434 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद पंजाब में लॉकडाउन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यहां स्कूल-कॉलेज बंद हो चुके हैं और दो डोज लगवा चुके लोगों को ही पब्लिक प्लेस में जाने की अनुमति है। इसी बीच बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने रिट्रीट सेरेमनी को लेकर अहम फैसला किया है।
हरियाणा
यहां बुधवार को 2176 लोग संक्रमित पाए गए। 176 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 7.79 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,066 लोगों की मौत हो गई। 6036 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
गुजरात
यहां बुधवार को 3350 लोग संक्रमित पाए गए। 236 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,126 लोगों की मौत हो गई। 10,994 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
छत्तीसगढ़
यहां बुधवार को 1615 लोग संक्रमित पाए गए। 29 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,605 लोगों की मौत हो गई। 4562 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
बिहार
यहां बुधवार को 1659 लोग संक्रमित पाए गए। 184 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 7.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,096 लोगों की मौत हो गई। 3697 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।