संसद भवन के 400 से ज्यादा स्टाफ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संसद के एक अधिकारी के मुताबिक, 4 से 8 जनवरी के बीच कुल 1409 स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों के कोरोना टेस्ट किए गए। सभी संक्रमितों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब भेजे गए हैं। जनवरी के आखिरी हफ्ते में बजट सेशन की शुरुआत होनी है।
देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में संक्रमण का आंकड़ा पहली बार डेढ़ लाख के आंकड़े को पार कर गया है। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 59 हजार 424 केस सामने आए हैं और 327 लोगों की मौत हुई है। आज 40,000 से ज्यादा लोग रिकवर हुए हैं।
वहीं, राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र (41,434), दिल्ली (20,181) और बंगाल (18,802) में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। टॉप 10 राज्यों में ही 1.26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।
इससे पहले देश में शुक्रवार को 1 लाख 41 हजार 986 और गुरुवार को 1 लाख 17 हजार 100 नए मामले दर्ज किए गए थे। देश में अब तक 3.55 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 3.44 करोड़ है। देश में अभी कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख 84 हजार 580 है।
महाराष्ट्र
यहां शनिवार को 41,434 लोग संक्रमित पाए गए। 9671 लोग ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 68.75 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,627 लोगों की मौत हो गई। 1,73,238 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
दिल्ली
यहां शनिवार को 20,181 लोग संक्रमित पाए गए। 11,869 लोग ठीक हुए और 7 मौतें दर्ज की गई। अब तक राज्य में 15.26 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.53 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,143 लोगों की मौत हो गई। 48,178 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
पश्चिम बंगाल
यहां शनिवार को 18,802 लोग संक्रमित पाए गए। 8112 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,883 की मौत हो गई। 62,055 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
तमिलनाडु
यहां शनिवार को 10,978 लोग संक्रमित पाए गए। 1525 लोग ठीक हुए और 10 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.87 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,843 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 40,260 हैं।
कर्नाटक
यहां शनिवार को 8,906 लोग संक्रमित पाए गए। 508 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.39 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,366 लोगों की मौत हो गई। 38,507 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
राजस्थान
यहां शनिवार को 4108 लोग संक्रमित पाए गए। 227 लोग ठीक हुए, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,971 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 14,166 हैं।
मध्य प्रदेश
यहां शनिवार को 1572 लोग संक्रमित पाए गए और 166 लोग ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 7.99 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,536 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 5,038 हैं।
MP में कोरोना से दो मौतें हुई हैं। वहीं, भोपाल में 6 महीने की बच्ची समेत 36 बच्चे संक्रमित पॉजिटिव आए हैं। शुक्रवार को भी 28 बच्चे संक्रमित मिले थे। यानी दो दिन में 64 बच्चे संक्रमित हुए हैं। 12 डॉक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है
उत्तर प्रदेश
यहां शनिवार को 6401 लोग संक्रमित पाए गए। 171 ठीक हुए और 6 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.29 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,924 लोगों की मौत हो गई। 18,551 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
पंजाब
यहां शनिवार को 3560 लोग संक्रमित पाए गए। 369 लोग ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,665 लोगों की मौत हो गई। 12,614 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
हरियाणा
यहां शनिवार को 3541 लोग संक्रमित पाए गए। 377 लोग ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.88 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,072 लोगों की मौत हो गई। 13,937 का अभी इलाज चल रहा है।
गुजरात
यहां शनिवार को 5677 लोग संक्रमित पाए गए। 1359 ठीक हुए और किसी की मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 8.55 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.22 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,128 लोगों की मौत हो गई। 22,901 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
छत्तीसगढ़
यहां शनिवार को 3455 लोग संक्रमित पाए गए। 69 लोग ठीक हुए और 4 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,613 लोगों की मौत हो गई। 13066 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
बिलासपुर में एक दिन में 40 बच्चों समेत 369 संक्रमित मिले हैं। वहीं, यहां के अपोलो अस्पताल में 31 डॉक्टर-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हां। कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड का असर अब बच्चों में देखने को मिल रहा है। एक ही दिन में जहां 40 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं, संक्रमित बच्चों की संख्या 100 के करीब हो गई है।
बिहार
यहां शनिवार को 4526 लोग संक्रमित पाए गए। 704 लोग ठीक हुए और किसी की जान नहीं गई। अब तक राज्य में 7.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,100 लोगों की मौत हो गई। 12,311 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
संक्रमण दर के मामले में बिहार देश के टॉप-5 राज्यों में पहुंच गया है। यहां संक्रमण दर 20% के पार पहुंच गई है। शनिवार को आए कोरोना के नए केस ने साढ़े सात महीने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस बीच पटना AIIMS में 21 वर्ष के युवक के साथ दो संक्रमितों की मौत भी हुई है।
झारखंड
यहां शनिवार को 5,081 लोग संक्रमित पाए गए। 1186 ठीक हुए और 3 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 3.74 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5164 लोगों की मौत हो गई। 21,098 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।