तीसरे टेस्ट का पहला दिन:टीम इंडिया 223 रन पर सिमटी, विराट शतक से चूके

तीसरे टेस्ट का पहला दिन:टीम इंडिया 223 रन पर सिमटी, विराट शतक से चूके

केपटाउन टेस्ट में टीम इंडिया की पहली पारी 223 रन पर सिमट गई। कप्तान विराट कोहली शतक के करीब पहुंच कर चूक गए। वे 79 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा ने 43 और ऋषभ पंत ने 27 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने स्टंप्स तक 13/1 का स्कोर बनाया है। कप्तान डीन एल्गर को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। एडेन मार्करम और नाइट वॉचमैन केशव महाराज नाबाद पर हैं।

ओपनर केएल राहुल (12), मयंक अग्रवाल (15), चेतेश्वर पुजारा (43) और अजिंक्य रहाणे (9) जैसे बड़े बल्लेबाज इस मैच में फेल रहे। कगिसो रबाडा ने चार विकेट लिए। मार्को जेन्सन को तीन विकेट मिले। डेन ओलिवियर, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी ने एक-एक विकेट लिया।

भारत ने निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने प्लेइंग-XI में दो बदलाव किए हैं। हनुमा विहारी की जगह कैप्टन विराट कोहली वापस आए हैं और मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव को मौका मिला है।

टीम इंडिया का पहला विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा। राहुल 12 रन बनाकर डेन ओलिवियर की गेंद पर विकेट के पीछे काइल वेरेना को अपना कैच थमा बैठे। अगले ही ओवर में कगिसो रबाडा ने मयंक (15) का विकेट लेकर भारत को बड़ा झटका पहुंचाया। मयंक का कैच दूसरी स्लिप में एडेन मार्करम ने पकड़ा। पुजारा को मार्को जेन्सन ने विकेट के पीछे कैच कराया। पुजारा एक बार फिर आउट ऑफ टच लगे और रबाडा का दूसरा शिकार बने।सिराज के चोटिल होने के बाद माना जा रहा था कि केपटाउन टेस्ट में इशांत शर्मा को खेलते देखा जा सकता है, लेकिन एक बार फिर से टीम मैनेजमेंट ने उनपर भरोसा नहीं जताया। प्लेइंग-XI में सिराज की जगह उमेश यादव को मौका मिला। मौजूदा सीरीज के तीनों मैचों में इशांत बेंच पर बैठे नजर आए। साल 2007 में अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले इशांत शर्मा 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं, लेकिन हाल फिलहाल के समय में उनका प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा है।पहले दो टेस्ट मैचों में ज्यादातर गेंदबाजों का दबदबा रहा था। केपटाउन में हम ज्यादा रन बनते हुए देख सकते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां की पिच साउथ अफ्रीका में के अन्य स्टेडियमों की पिचों की तुलना में बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मुफीद होती है।

दोनों टीमें-
SA (प्लेइंग-XI)
: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, रैसी वैन डेर डूसेन, तेंबा बाउमा, काइल वेरेना (विकेटकीपर), मार्को जेन्सन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुएन ओलिवियर, लुंगी एनगिडी।

IND (प्लेइंग-XI): केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

अपनी उछाल वाली गेंदों से दुनियाभर के बल्लेबाजों को परेशान करने वाले साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसा रबाडा अपने टेस्ट करियर का 50वां मुकाबला खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के लिए कम से कम 50 टेस्ट खेलने वाले रबाडा 23वें खिलाड़ी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *