2 दिन की पुलिस रिमांड पर निलंबित IPS जीपी सिंह:

2 दिन की पुलिस रिमांड पर निलंबित IPS जीपी सिंह:

छत्तीसगढ़ के निलंबित IPS जीपी सिंह को रायपुर कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने कोर्ट से पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड मांगी थी। जज के कमरे में जाने से पहले जीपी सिंह ने कहा कि मुझे फंसाया गया है, दे आर फैब्रीकेटेड केसेस। एफआईआर में आप देखोगे तो उसमें जो प्रॉपर्टी है हमारी प्रॉपर्टी है ही नहीं, न हमारा लेना देना है। करीब 45 मिनट तक अदालत में चली बहस चली। कोर्ट में पेश करने से पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के दफ्तर में डेढ़ घंटे तक उनसे पूछताछ की गई।

रायपुर पुलिस ने मंगलवार को गुरुग्राम से जीपी सिंह को गिरफ्तार किया था। सड़क के रास्ते उन्हें रायपुर लाया गया था। इसके बाद उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो के दफ्तर लाया गया था। इस पूरी कार्रवाई में आधिकारिक तौर पर एंटी करप्शन ब्यूरो के अफसरों ने ये कबूला है कि जीपी सिंह पूरी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्हें कई बार पेश होने की नोटिस भेजा गया, मगर वो नहीं आए इसलिए उन्हें पकड़ा गया।

खबर है कि सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से जीपी सिंह ने अपने ऊपर लगे राजद्रोह, आय से अधिक संपत्ति मामले में सलाह करने गए हुए थे। इसी दौरान पुलिस की एक टीम लगातार रायपुर से गुड़गांव तक जीपी सिंह का पीछा करते हुए पहुंची थी। मौका पाकर टीम ने जीपी सिंह को दबोच लिया था।अक्टूबर के महीने में CJI एनवी रमना ने सुप्रीम कोर्ट में जीपी सिंह मामले में सुनवाई करते हुए कहा था कि आप हर मामले में सुरक्षा नहीं ले सकते, आपने पैसा वसूलना शुरू कर दिया, क्योंकि आप सरकार के करीब हैं। यही होता है अगर आप सरकार के करीब हैं और इन चीजों को करते हैं तो आपको एक दिन वापस भुगतान करना होगा। CJI रमना ने आगे कहा कि जब आप सरकार के साथ अच्छे हैं, आप वसूली कर सकते हैं, लेकिन अब आपको ब्याज के साथ भुगतान करना होगा। कोर्ट ने कहा था कि यह बहुत ज्यादा हो रहा है। हम ऐसे अधिकारियों को सुरक्षा क्यों दें? यह देश में एक नया ट्रेंड है, उन्हें जेल जाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *