छत्तीसगढ़ विधायक विकास को पंजाब की जिम्मेदारी:कांग्रेस ने जालंधर का ऑब्जर्वर बनाया

छत्तीसगढ़ विधायक विकास को पंजाब की जिम्मेदारी:कांग्रेस ने जालंधर का ऑब्जर्वर बनाया

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के विधायक विकास उपाध्याय को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें जालंधर जिले का ऑब्जर्वर बनाया गया है। यहां की 9 विधानसभा सीटों पर पार्टी हाईकमान के निर्देशों और चुनाव अभियान के बीच समन्वय की जिम्मेदारी उन पर होगी।

विधायक विकास उपाध्याय ने जिम्मेदारी मिलने के बाद पंजाब में अपने परिचित कांग्रेस नेताओं से फोन पर बात की। उन्होंने चुनाव प्रचार की आगामी कार्य योजना की विस्तृत जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, निश्चित तौर पर वे उस पर खरा उतरेंगे। विकास जल्दी ही पंजाब में कांग्रेस के प्रचार के लिए रवाना होंगे।

विकास उपाध्याय NSUI और युवा कांग्रेस में रहते पंजाब के प्रभारी भी रह चुके हैं। उस दौर की NSUI और युवा कांग्रेस के कई नेता पंजाब कांग्रेस में पदाधिकारी, विधायक और मंत्री तक हैं। इस लिहाज से विकास उपाध्याय को पंजाब में जालंधर के ऑब्जर्वर जिम्मेदारी को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विकास अभी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और असम प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।जालंधर जिले में विधानसभा की 9 सीटें आती हैं। जिनमें फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर पश्चिम, जालंधर सेंट्रल, जालंधर कैंट, जालंधर उत्तर और आदमपुर के क्षेत्र शामिल हैं। इस बार यहां20 फरवरी को मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *