मुंबई में बड़ा हादसा:ताड़देव इलाके की 20 मंजिला इमारत में भीषण आग लगी, 7 की मौत

मुंबई में बड़ा हादसा:ताड़देव इलाके की 20 मंजिला इमारत में भीषण आग लगी, 7 की मौत

मुंबई में शनिवार सुबह एक 20 मंजिला इमारत में आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में से दो बुजुर्ग हैं। वहीं, 15 लोग झुलस गए। इनमें 6 बुजुर्ग हैं। आग ताड़देव इलाके की इमारत कमला सोसायटी में लगी।

बताया जा रहा है कि करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद इसे बुझा दिया गया। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अफसरों ने बताया कि नायर अस्पताल में 5, कस्तूरबा अस्पताल और भाटिया अस्पताल में एक-एक की मौत हुई।मुंबई के डीसीपी, सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि आग 15वीं फ्लोर पर लगी और ऊपर की फ्लोर पर बढ़ती गई। सबसे ज्यादा 19वीं फ्लोर प्रभावित हुआ। मुंबई प्रशासन के मुताबिक, धुएं की वजह से राहत कर्मियों को अंदर पहुंचने में काफी दिक्कत आई। 19 लोगों को रेस्क्यू किया गया। 15 लोगों को नायर, कस्तूरबा और भाटिया अस्पताल ले जाया गया। सभी का जनरल वार्ड में इलाज चल रहा है।इससे पहले, गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया था, इनमें से दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में इलाज के दौरान तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि कुछ लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में समस्या हो रही थी। अब उनकी हालत ठीक है।

फायर बिग्रेड के अफसरों के मुताबिक, इमारत में लेवल थ्री की आग लगी थी। यह इतनी भीषण थी कि बुझाने में दमकल विभाग की 13 गाड़ियों लगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *