देश में लगातार 5वें दिन 3 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार को 3 लाख 6 हजार 64 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.43 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 439 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में 27,469 की कमी आई है, यानी 8.23% कम केस दर्ज किए गए हैं।
शनिवार को 3 लाख 33 हजार 533 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 2.59 लाख लोग ठीक हुए थे, जबकि 525 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 3.37 लाख संक्रमित मिले थे और 488 लोगों की मौत हुई थी। वहीं गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे और 703 लोगों की मौत हुई थी। एक्टिव केस की बात करें तो फिलहाल देश में कुल 22.43 लाख एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस का ये आंकड़ा तीसरी लहर में पहली बार 22 लाख के पार पहुंचा है।
इस बीच, सरकार ने कहा है कि कोविड के रोजाना के केसों में 15 फरवरी के बाद गिरावट आने लगेगी। सरकार के सूत्र न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि कुछ राज्यों और मेट्रो सिटी में 15 फरवरी के बाद केस कम होंगे और संक्रमण में स्थिरता आने लगेगी। सू
इस बीच, देश में सबसे ज्यादा नए केस(50,210) दर्ज करने वाले राज्य कर्नाटक में इस महीने 10 साल से कम उम्र के 12,800 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। पिछले महीने दिसंबर 376 बच्चे संक्रमित मिले थे, जबकि यह नवंबर में यह आंकडा़ और भी कम(332) था। जनवरी में संक्रमण का शिकार हुए कुल बच्चों की संख्या जुलाई से दिसंबर 2021 के बीच 6 महीनों में कुल संख्या से कहीं ज्यादा है। इन 6 महीनों में 10 साल से कम उम्र के कुल 7,246 बच्चे संक्रमित हुए थे। जनवरी में संक्रमित बच्चों की संख्या बीते 6 महीनों की कुल संख्या से 77% ज्यादा है।
वहीं, कर्नाटक में वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने का फैसला लिया है। राज्य के CM वासवराज बोम्मई ने सोमवार को बताया कि राज्य में कोरोना हालात का जायजा लेने के बाद हमने वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम आगे भी कोविड नियमों में छूट देंगे।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल केस : 3,95,43,351
कुल रिकवरी: 3,67,93,25
कुल मौतें: 4,89,848
भारत में कोरोना की तीसरी लहर का अभी पीक नहीं आया है। अमेरिका और साउथ अफ्रीका की कोरोना लहर पर नजर डाले तो दोनों ही देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट वाली लहर में ही सबसे ज्यादा डेली केस देखे गए हैं। यही हाल कई अन्य देशों में भी है। जबकि भारत में दूसरी लहर की तुलना में अभी भी कम केस आ रहे हैं।
IIT मद्रास की एक स्टडी में भी कहा गया है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर का पीक 14 दिनों में आएगा। इसमें कहा गया है कि कोरोना के मामले 6 फरवरी तक यानी 2 हफ्तों में चरम पर पहुंच जाएंगे। स्टडी के मुताबिक, संक्रमण दर बताने वाली R वैल्यू 14 से 21 जनवरी के बीच 2.2 से घटकर 1.57 रह गई है। ऐसे में तीसरी लहर के अगले 15 दिन में पीक पर पहुंचने का अनुमान है।
कर्नाटक में रविवार को कोरोना के 50,210 नए मामले मिले हैं। ये कोरोना की किसी भी लहर में एक दिन में मिलने वाले सबसे ज्यादा मामले हैं। इससे पहले दूसरी लहर में 5 मई 2021 को कर्नाटक में 50,112 मामले मिले थे। राज्य में पिछले 24 घंटों में 22,842 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 19 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3.57 लाख है, पॉजिटिविटी रेट 22.78% है। यहां शनिवार को 42,470 नए संक्रमित मिले थे, जबकि 35,140 लोग ठीक हुए और 26 लोगों की मौत हो गई थी। यानी नए केस में 7,740 बढ़ोतरी हुई है।
केरल:राज्य में रविवार को को 45,449 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 27,961 मरीज ठीक हुए हैं और 38 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को 45,136 नए संक्रमित मिले थे, 21,324 मरीज ठीक हुए थे और 70 लोगों की मौत हुई थी। अब तक कुल 56.43 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 53.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51,816 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 2,64,638 है। पॉजिटिविटी रेट 44.89% है। इससे 1 दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 44.81% था।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40,805 नए केस मिले। 44 लोगों की मौत हुई और 27,377 मरीज ठीक हुए। शनिवार के मुकाबले नए केस 5,588 कम है। शनिवार को राज्य में 46,393 केस सामने आए थे। 30,795 मरीज ठीक हुए थे और 48 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2.93 लाख हो गए हैं। अब तक कुल 75.07 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 70.67 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,42,115 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 20.90% है। इससे 1 दिन पहले शनिवार को पॉजिटिविटी रेट 20.77% था। वहीं मुंबई में 2,550 नए केस दर्ज किए गए। एक्टिव केस 19,808 हैं।
तमिलनाडु:राज्य में 24 घंटे के दौरान 30,580 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 24,283 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 40 लोगों की जान गई है। इससे पहले शनिवार को यहां 30,744 नए मामले सामने आए थे। 23,372 लोग ठीक हुए थे और 33 लोगों की जान गई थी। अब तक राज्य में कुल 31.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,218 लोगों की मौत हुई है। यहां कुल एक्टिव केस 2,00,954 है और पॉजिटिविटी रेट 19.39% है।
गुजरात:यहां रविवार को 16,617 नए मामले सामने आए, जबकि 11,636 मरीज ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई। राज्य में शनिवार को 23,150 नए मामले सामने आए थे, जबकि 10,103 मरीज ठीक हुए और 15 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 10.62 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यहां कुल एक्टिव केस 1,34,837 हैं।
राजस्थान:
यहां रविवार को 14,112 नए केस सामने आए, जबकि 9,884 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई। राज्य में शनिवार को 14,829 नए केस सामने आए थे, जबकि 10,366 लोग ठीक हुए थे और 17 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 11.29 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,095 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 93,442 हैं। पॉजिटिविटी रेट 23.24 है। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 22.07% था।
उत्तर प्रदेश:
यहां बीते 24 घंटे में 13,654 लोग संक्रमित पाए गए। 16,521 लोग ठीक हुए और 18 मौतें दर्ज की गईं। राज्य में शनिवार को 16,549 लोग संक्रमित पाए गए थे। 15,757 लोग ठीक हुए थे और 16 मौतें दर्ज की गईं थी। यानी नए केस 2895 कम हुए अब तक राज्य में 19.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,056 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 93,757 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
दिल्ली:दिल्ली में रविवार को 9,197 नए केस दर्ज किए गए और 34 लोगों की मौत हुई। 13,510 लोग ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले शनिवार को 11,486 डेली केस दर्ज किए गए थे और 45 लोगों की मौत हुई था। मौत का यह आंकड़ा एक दिन में तीसरी लहर में सबसे ज्यादा था। अब तक राज्य में 17.91 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.11 लाख ठीक हो चुके हैं जबकि 25,620 की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 13.32% है जो एक दिन पहले 17.8% था।
पंजाब:पंजाब में बीते दिन 5,598 संक्रमित मिले हैं और 30 लोगों ने दम तोड़ दिया। इससे एक दिन पहले शनिवार को 7,625 संक्रमित मिले थे और 35 की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 7.13 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.49 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,978 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस 46,472 है। पॉजिटिविटी रेट 16.65% से घटकर 13.28% हो गया है।
छत्तीसगढ़:बीते दिन यहां 3,841 लोग संक्रमित पाए गए। 3,021 मरीज ठीक हुए और 11 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में शनिवार को 5,661 लोग संक्रमित पाए गए थे। 5,225 मरीज ठीक हुए थे और 11 मरीजों की मौत हुई थी। यानी नए केस 1,820 कम हुए है। हालांकि, राज्य में टेस्टिंग भी घटी है जिस कारण से नए केस में कमी आई है। अब तक राज्य में 10.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.49 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,727 लोगों की मौत हो गई। कुल 31,990 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 11.76% से बढ़कर 14.03% हो गया है।