कोरोना देश में:

कोरोना देश में:

देश में लगातार चार दिनों तक नए कोरोना केस में गिरावट के बाद एक बार फिर केस बढ़े हैं। मंगलवार को 2,83,499 मामले सामने आए। इस दौरान 2.98 लाख लोग ठीक भी हुए, जबकि 659 लोगों की मौत हुई है। पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में करीब 27,000 की बढ़ोतरी हुई है। देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 22.15 लाख है। कुल केस 4 करोड़ के पार पहुंच गए हैं।

सोमवार को देश में 2,55,874 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 2.67 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 614 लोगों की मौत हुई थी। वहीं रविवार को देश में 3,06,064 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। शनिवार को 3,33,533 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 3,37,704 संक्रमित मिले थे और गुरुवार को 3,47,254 लोग संक्रमित मिले थे। यानी शुक्रवार से लगातार कोरोना केस में गिरावट आ रही थी।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल करोना केस:
 4,0082,715
कुल रिकवरी: 3,73,59,819
कुल मौतें: 4,91,121

केरल:राज्य में मंगलवार को नए केस में तेजी आई है। 55,475 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 30,226 मरीज ठीक हुए हैं और 70 लोगों की मौत हुई। सोमवार को मुकाबले नए केस 25,249 बढ़े हैं। सोमवार को राज्य में 26,514 नए संक्रमित मिले थे, जबकि 30,710 मरीज ठीक हुए थे और 13 लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक कुल 57.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 53.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,141 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 2,85,365 है। पॉजिटिविटी रेट 47.72% से बढ़कर 49.41% हो गया है।

कर्नाटक में मंगलवार को कोरोना के 41,400 नए मामले मिले हैं। 53,093 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 52 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इससे पहले सोमवार को राज्य में कोरोना के 46,426 नए मामले मिले थे। 41,703 मरीजों ने कोरोना को मात दी थी, जबकि 32 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3.50 लाख है, पॉजिटिविटी रेट 32.95% से घटकर 26.70% हो गया है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 33,914 नए केस मिले। 86 लोगों की मौत हुई और 30,500 मरीज ठीक हुए। सोमवार के मुकाबले नए केस 5,628 बढ़े हैं। रविवार को राज्य में कोविड-19 के 28,286 नए केस मिले थे। 36 लोगों की मौत हुई थी और 21,941 मरीज ठीक हुए थे। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 3.02 लाख हो गए हैं। अब तक कुल 75.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 71.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,42,237 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 19.66% है।

तमिलनाडु:

राज्य में 24 घंटे के दौरान 30,055 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 25,221 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 48 लोगों की जान गई है। इससे पहले सोमवार को 30,215 नए मामले सामने आए थे। 24,639 लोग बीमारी से ठीक हुए और 46 लोगों की जान गई थी। अब तक राज्य में कुल 31.94 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 29.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,312 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस 2,11,270 है और पॉजिटिविटी रेट 20.24% है।

गुजरात:यहां मंगलवार को 16,608 नए केस सामने आए, जबकि 17,467 मरीज ठीक हुए और 28 लोगों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को 13,805 नए केस सामने आए थे, जबकि 13,469 मरीज ठीक हुए और 25 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 10.92 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यहां कुल एक्टिव केस 1,34,261 हैं। पाजिटिविटी रेट 13.41% से बढ़कर 14.4% हो गया है।

उत्तर प्रदेश:यहां बीते 24 घंटे में 11,529 लोग संक्रमित पाए गए। 18,875 लोग ठीक हुए और 15 मौतें दर्ज की गईं। इससे पहले सोमवार को 11,020 लोग संक्रमित पाए गए थे। 10,836 लोग ठीक हुए थे और 17 मौतें दर्ज की गईं थी। अब तक राज्य में 19.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.59 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,088 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 86,563 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राजस्थान:यहां मंगलवार को 9,771 नए केस सामने आए, जबकि 10,559 लोग ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को 9,480 नए केस सामने आए थे, जबकि 9,397 लोग ठीक हुए और 23 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 11.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,140 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 92,692 हैं। पॉजिटिविटी रेट 13.59% है।

हरियाणा:राज्य में बीते 24 घंटों को 6029 लोग संक्रमित पाए गए। 15,083 लोग ठीक हुए और 18 लोगों की मौत हुई है। यहां सोमवार को को 6,007 लोग संक्रमित पाए गए थे। 11,879 लोग ठीक हुए थे और 17 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 9.20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.67 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,212 लोगों की मौत हो गई। कुल 42,792 का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 18.50% है।

दिल्ली:

दिल्ली में मंगलवार को 6028 नए केस दर्ज किए गए और 31 लोगों की मौत हुई। 9,127 लोग ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले सोमवार को 5,760 नए केस दर्ज किए गए थे और 30 लोगों की मौत हुई थी। 14,836 लोग ठीक भी हुए थे। अब तक राज्य में 18.03 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.35 लाख ठीक हो चुके हैं जबकि 25,681 की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 10.55% पर आ गया है।

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम जल्द ही कोरोना प्रतिबंधों को हटाएंगे। दिल्ली में 100% लोगों को पहला डोज दिया जा चुका है और 82% लोगों को दूसरी डोज दिया गया है। मुझे लगता है ये पूरे देश और दुनिया में एक रिकॉर्ड है। बूस्टर डोज भी बहुत तेजी से लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी में पॉजिटिविटी रेट करीब 10% है। पिछले 10 दिन में पॉजिटिविटी रेट में 20% की कमी आई है।

छत्तीसगढ़:बीते दिन राज्य में 4,914 नए संक्रमित मिले। 5,711 मरीज ठीक हुए और 23 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में सोमवार को 4,509 नए संक्रमित मिले थे। 5,406 मरीज ठीक हुए और 19 मरीजों की मौत हो गई थी। अब तक राज्य में 11.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.61 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,769 लोगों की मौत हो गई। कुल 30,254 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 10.45% है।

बिहार:यहां मंगलवार को 2,362 नए संक्रमित मिले हैं। 2,420 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। राज्य में सोमवार को 1,821 नए संक्रमित मिले थे। 4,829 लोग ठीक हुए और 8 की मौत हो गई थी। यहां अब तक 8.15 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,197 लोगों की मौत हो गई। कुल 14,770 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *