आज देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजपथ पर देश ने शौर्य और संस्कृति का मेगा शो पेश किया। सेनाओं ने अपनी ताकत दिखाई और विभिन्न राज्यों की झांकियों ने अपने सांस्कृतिक रंग बिखेरे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया।
राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया। उनकी पत्नी रीता रानी शांति काल में वीरता का सबसे बड़ा पदक ग्रहण किया।
राजपथ पर करीब 90 मिनट तक परेड चली। इसमें सेनाओं ने महिलाओं के आगे आने की तस्वीर दिखाई दी। नौसेना, वायुसेना और थल सेना की टुकड़ियों की महिला अफसरों ने तिरंगे को सलामी दी। लेफ्टिनेंट मनीषा बोहरा ने ऑल मेल कॉन्टिजेंट का नेतृत्व किया। इससे पहले वे सेना दिवस पर भी ऐसा कर चुकी हैं। ऑल मेल आर्मी ऑर्डनेंस रेजीमेंट को लीड करने वाली वे पहली महिला भी हैं।परेड में 75 एयरक्राफ्ट का मेगा फ्लाइ पास्ट किया गया। इस दौरान कॉकपिट में बैठे पायलट्स ने इसे लाइव स्ट्रीम भी किया। राजपथ के ऊपर राफेल विमान भी गरजे और ध्रुव हेलिकॉप्टर्स ने आसमान में तिरंगा फहराया। 5 राफेल फाइटर जेट्स ने विनाश फॉर्मेशन में उड़ान भरी। 75 एयरक्राफ्ट्स ने पहली बार मेगा फ्लाईपास्ट किया है। ये आजादी के अमृत महोत्सव के प्रतीक के तौर पर किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राजपथ पहुंचे, यहां उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया। राष्ट्रगान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई और 4 Mi-17V5 हेलिकॉप्टर्स से पुष्प वर्षा की के साथ परेड शुरू हुई। परेड में भारतीय सेनाओं ने अपनी ताकत की झलक दिखाई तो विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियों ने अपने रंग बिखेरे। इस दौरान नरेंद्र मोदी विशेष परिधान में नजर आए। उन्होंने ब्रह्मकमल वाली उत्तराखंडी टोपी पहन रखी थी।