कोरोना देश में :

कोरोना देश में :

देश में बुधवार को 2 लाख 86 हजार 384 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 3.06 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 573 लोगों की मौत भी हुई। वहीं, पिछले दिन के मुकाबले 470 अधिक संक्रमित मिले हैं। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 2,85,914 लोग संक्रमित मिले थे और 659 लोगों की मौत हुई थी।

फिलहाल देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 22.02 लाख है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 4.03 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

इस बीच, बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 19.5% दर्ज किया गया। मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 16% था। रोजाना के नए मामलों में महज 0.1% की बढ़ोतरी के बावजूद पॉजिटिविटी रेट में करीब 20% की बढ़ोतरी चिंता का विषय है।

ऑड ईवन नियम भी हटा, लेकिन नाइट कर्फ्यू जारी
दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की रिव्यू मीटिंग गुरुवार को हुई, जिसमें दिल्ली से वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया गया है। स्कूल फिलहाल बंद हैं, इन्हें खोला जाए या नहीं, इस पर फैसला अगली मीटिंग में होगा। इसके अलावा बाजार और दुकानों से ऑड-ईवन फॉर्मूला भी हटा दिया जाएगा। DDMA ने 50% क्षमता के साथ थिएटर्स-बार और रेस्टोरेंट्स खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा शादी समारोह में 200 लोग शामिल हो सकेंगे। वहीं सरकारी ऑफिस भी 50% क्षमता के साथ खुलेंगे।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 4,03,71,317
कुल रिकवरी: 3,76,65,980
कुल मौतें: 4,91,701

केरल:राज्य में बुधवार को 49,771 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 34,439 मरीज ठीक हुए हैं और 63 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 55,475 नए संक्रमित मिले और 70 लोगों की मौत हुई थी।
मंगलवार के मुकाबले बुधवार को नए केस में 5,704 की कमी आई है। यहां अब तक कुल 57.74 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 54.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,281 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 3,00556 है। यहां पॉजिटिविटी रेट 48.06% है।

कर्नाटक:कर्नाटक में बुधवार को कोरोना के 48,905 नए मामले मिले हैं। 41,699 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 39 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 41,400 नए मामले मिले और 52 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3.57 लाख है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 22.51% है।

महाराष्ट्र:महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 35,756 नए केस मिले। इस दौरान 79 लोगों की मौत हुई और 39,857 मरीज ठीक हुए। मंगलवार को 33,914 नए केस मिले और 86 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2.98 लाख हो गए हैं। अब तक कुल 76.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 71.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 19.54% है।

तमिलनाडु:यहां बुधवार को 29,976 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 25,507 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 47 लोगों की जान गई है। इससे पहले मंगलवार को 30,055 नए मामले मिले थे और 48 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में कुल 32.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 29.73 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,359 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस 2,13,692 और पॉजिटिविटी रेट 19.86% है।

गुजरात:यहां बुधवार को 14,781 नए केस सामने आए, जबकि 20,829 मरीज ठीक हुए और 21लोगों की मौत हुई। इससे पहले मंगलवार को 16,608 नए केस मिले थे और 28 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 11.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.69 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यहां कुल एक्टिव केस 1,28,192 हैं। पॉजिटिविटी रेट 14.4% से घटकर 10.90% हो गया है।

 उत्तर प्रदेश:यहां बीते 24 घंटे में 10,876 लोग संक्रमित पाए गए। 17,074 लोग ठीक हुए और 23 मौतें दर्ज की गईं। इससे पहले मंगलवार को 11,529 लोग संक्रमित पाए गए और 15 मौतें दर्ज हुई थी। अब तक राज्य में 19.80 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,111 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 80,342 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राजस्थान:यहां बुधवार को 13,049 नए केस सामने आए, जबकि 11,572 लोग ठीक हुए , जबकि 21 लोगों की मौत हुई। इससे पहले मंगलवार को 9,771 नए केस सामने आए थे और 23 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 11.62 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,161 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 94,148 हैं। पॉजिटिविटी रेट 19.71% है।

हरियाणा:राज्य में बीते 24 घंटों में 6351 लोग संक्रमित पाए गए। 9571 लोग ठीक हुए और 7 लोगों की मौत हुई है। यहां मंगलवार को 6,029 लोग संक्रमित पाए गए 18 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 9.27 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,219 लोगों की मौत हो गई। कुल 39,565 का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 16.40% है।

दिल्ली:दिल्ली में मंगलवार को 7,498 नए केस दर्ज किए गए और 29 लोगों की मौत हुई। 11,164 लोग ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 6,028 नए केस दर्ज किए गए थे और 31 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 18.10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.46 लाख ठीक हो चुके हैं जबकि 25,710 की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 10.59% पर आ गया है।

छत्तीसगढ़:बीते दिन राज्य में 3,318 नए संक्रमित मिले। 4,382 मरीज ठीक हुए और 10 मरीजों की मौत हो गई। मंगलवार को 4,914 नए संक्रमित मिले और 23 मरीजों की मौत हो गई थी। अब तक राज्य में 11.08 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.65 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,779 लोगों की मौत हो गई। कुल 29,180 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 15% है।

बिहार:यहां बुधवार को 2120 नए संक्रमित मिले हैं। 4,287 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। राज्य में मंगलवार को 2,362 नए संक्रमित मिले थे और 4 की मौत हो गई थी। यहां अब तक 8.17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,204 लोगों की मौत हो गई। कुल 12,596 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *