गणतंत्र दिवस पर ड्रोन्स का करतब:ड्रोन लाइट शो से जगमगाया रायसीना हिल्स

कोरोना महामारी के बीच कल देश का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। सुबह राजपथ पर देश ने शौर्य और संस्कृति का मेगा शो पेश किया। वहीं, शाम को रायसीना हिल्स पर 1000 ड्रोन की कलाकारी से विजय चौक का आसमान जगमगा उठा। करीब 10 मिनट चले इस ड्रोन शो में महात्मा गांधी की तस्वीर, भारत का नक्शा, मेक इन इंडिया के चिह्न और आजादी का अमृत महोत्सव जैसे फॉरमेशन को आकर्षक तरीके से दर्शाया गया। इसके अलावा नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और राष्ट्रपति भवन को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले इसके बारे में जानकारी दी थी। जितेंद्र सिंह के मुताबिक, चीन, रूस और ब्रिटेन के बाद भारत वह चौथ देश बन गया, जिसने 1000 ड्रोन के साथ इतने बड़े शो का आयोजन किया। बता दें कि यह ड्रोन की कलाकारी 29 जनवरी को होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में दिखाई जाएगी। बीते दिन और उसके पहले भी इसका अभ्यास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *