दुनिया में बीते दिन 35.13 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 23.71 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 10,313 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमितों के मामले में अमेरिका 5.01 लाख केस के साथ पहले नंबर है। वहीं, फ्रांस 5.01 लाख मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर है। 2.84 लाख नए केस के साथ भारत तीसरे नंबर पर है।
संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 3,003 मौत अमेरिका में हुई है। भारत में 574 और फ्रांस में 467 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस में भी अमेरिका टॉप पर है। पूरी दुनिया में 6.91 करोड़ एक्टिव केस हैं। इनमें से अकेले 2.75 करोड़ अमेरिका में हैं। अब तक 35.97 करोड़ से ज्यादा लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.46 करोड़ ठीक हो चुके हैं। वहीं, 56.34 लाख ने जान गंवाई है।
इस बीच, अमेरिकी मेडिकल फार्मा मॉडर्ना ने बुधवार को ओमिक्रॉन टारगेटेड वैक्सीन का ट्रायल शुरू करने की जानकारी दी। इस ट्रायल में 600 लोगों को शामिल किया जाएगा। इसमें आधे वे लोग होंगे जो कम से कम 6 महीने पहले मॉडर्ना वैक्सीन का दोनों डोज लगवा चुके हैं। वहीं, आधे वे होंगे जिन्होंने 2 डोज के बाद बूस्टर डोज भी लगवाया है। इससे पहले फाइजर भी ऐसी ही वैक्सीन की ट्रायल शुरू कर चुकी है।
दुनिया में अब तक कोरोना मामलों की स्थिति
कुल संक्रमित: 35.97 करोड़
ठीक हुए: 28.46 करोड़
एक्टिव केस: 6.91 करोड़
कुल मौतें: 56.34 लाख