देश में शनिवार को 2.34 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 893 लोगों की मौत हो गई। अच्छी बात यह रही कि इस दौरान 3.51 लाख लोग रिकवर भी हुए हैं। शुक्रवार को 2.35 लाख केस और 871 मौतें दर्ज की गई थीं। यानी पिछले दिन के मुकाबले नए केस कुछ कम हुए हैं।
पिछले 9 दिनों से इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है। तीसरी लहर के दौरान 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे। फिलहाल देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 18.77 लाख है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 4.10 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने जानकारी दी है कि देश में 75% से अधिक वयस्क पूरी तरह वैक्सीनेटेड हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
केरल:
राज्य में शुक्रवार को 50,812 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 47,649 मरीज ठीक हुए हैं और 94 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 54,537 नए संक्रमित मिले। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को नए केस में 3,725 की कमी हुई है।
यहां अब तक कुल 59.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 55.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 53,191 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 3,36,202 है। यहां पॉजिटिविटी रेट 45.79% है।
कर्नाटक:कर्नाटक में शनिवार को 33,337 नए मामले मिले हैं। जबकि 69,902 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस दौरान 70 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को कोरोना के 31,198 नए मामले मिले और 50 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2.52 लाख है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 19.37% है।
महाराष्ट्र:
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27,971 नए मामले मिले। इस दौरान 61 लोगों की मौत हुई और 50,142 मरीज ठीक हुए। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 24,948 नए केस मिले। इस दौरान 103 लोगों की मौत हुई।
राज्य में अब कुल एक्टिव केस घटकर 2.44 लाख हो गए हैं। राज्य में अब तक कुल 76.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 72.92 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 16.47% है, इससे एक दिन पहले शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 16.53% था।
तमिलनाडु:यहां शनिवार को 24,418 नए मामले सामने आए। 27,885 लोग ठीक हुए और 46 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को 26,533 नए मामले सामने आए हैं। 48 लोगों की जान गई है। अब तक राज्य में कुल 33.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 30.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,506 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 2,08,350 और पॉजिटिविटी रेट 17.32% है।
गुजरात:गुजरात में शनिवार को 11,794 नए केस मिले। राज्य में 21,655 लोगों ने कोरोना को मात दी जबकि 33 लोगों की मौत इसकी वजह से हो गई। इससे पहले शुक्रवार को 12,131 नए केस मिले थे और 30 लोगों की मौत हुई थी। अब तक 11.44 लाख लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या 10,408 पहुंच गई है। यहां शुक्रवार को 12,131 नए केस सामने आए, जबकि 22,070 मरीज ठीक हुए और कोई मौत नहीं हुई।
राजस्थान:यहां शनिवार को 10,437 नए केस सामने आए, जबकि 16,054 लोग ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को 8,125 नए केस सामने आए थे, 21 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 11.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,224 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 74,849 हैं।
मध्य प्रदेश:मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 8,678 केस सामने आए और 10,576 लोग ठीक हुए। इस दौरान 5 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को 7,763 नए केस सामने आए और 6 मरीजों की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.73 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,607 लोगों की मौत हो गई। 66042 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 11.75% है।
उत्तर प्रदेश:यहां बीते 24 घंटे में 8273 नए कोरोना केस आए। 13,910 लोग ठीक हुए और 25 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को 7,877 लोग संक्रमित पाए गए और 14 मौतें दर्ज की गईं। अब तक राज्य में 20.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 19.22 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,164 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 55,601 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। राज्य में पॉजिटिविटी दर 4.08% है।
दिल्ली:दिल्ली में शनिवार को 4483 नए कोरोना केस सामने आए और 28 लोगों की मौत हुई। 8807 लोग ठीक हुए। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 4,044 नए केस दर्ज किए गए और 25 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 18.23 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.73 लाख ठीक हो चुके हैं जबकि 25,797 की मौत हो गई। 15 जनवरी को दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 30% था, जो लगातार कम होते हुए शनिवार को 7.41% पर आ गया है।
छत्तीसगढ़:बीते दिन राज्य में 3783 नए संक्रमित मिले। 4776 मरीज ठीक हुए और 15 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को 3,919 नए संक्रमित मिले थे और 11 मरीजों की मौत हो गई थी। अब तक राज्य में 11.20 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,824 लोगों की मौत हो गई। कुल 25,115 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 8.62% है जो पिछले दिन 8.24% थी।