सिद्धू ने अभिजीत मुहूर्त में भरा पर्चा:

सिद्धू ने अभिजीत मुहूर्त में भरा पर्चा:

पंजाब की सबसे हॉट सीट अमृतसर ईस्ट से शनिवार नवजोत सिंह सिद्धू ने नामांकन भर दिया। इस दौरान नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र के अनुसार सिद्धू की आय बढ़ने की बजाय कम हुई है। उन्होंने पर्चा भरने के बाद मीडिया से इस बात का जिक्र भी किया। वहीं इस बात की भी चर्चा है कि उन्होंने अभिजित मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया है।

2017 में दिए गए एफिडेविट में नवजोत सिंह सिद्धू की आमदनी 2.35 करोड़ रुपए थी। वह रोजाना छोटे पर्दे के चर्चित कपिल शर्मा शो में दिखते थे। अब उनकी आमदनी सिर्फ 22.58 लाख और पत्नी की 50 लाख से कम होकर 26.56 लाख रुपए हो गई है। अचल संपत्ति की बात करें तो उसकी मार्केट वेल्यू काफी बढ़ गई है। 2017 में अचल संपत्ति की वेल्यू 38.97 करोड़ आंकी गई थी, अब 2022 में उसकी वेल्यू तकरीबन 2.40 करोड़ बढ़ गई है।

नवजोत सिंह सिद्धू की गाड़ियों की वैल्यू कम नहीं हुई है। उनके पास दो लैंड क्रूजर हैं, इनमें से एक की वैल्यू 11 लाख तो दूसरी की 1.08 करोड़ रुपए है। एक फॉर्च्यूनर कार भी है, इसकी कीमत 11.43 लाख रुपए है। इस साल उन्होंने मिनी कूपर गाड़ी का जिक्र नहीं किया। इसकी मार्केट वेल्यू 2017 में 26 लाख रुपए थी।सिद्धू घड़ियों का शौक भी रखते हैं। उनके पास 44 लाख की घड़ियां हैं। 2017 और 2022 तक उन्होंने कोई नई घड़ी नहीं खरीदी है। वहीं उनके पास रखी ज्वेलरी की कीमत 2017 में 15 लाख से इस साल बढ़ कर 30 लाख और पत्नी की ज्वेलरी 36.36 लाख रुपए से बढ़ कर 70 लाख रुपए हो गई है।

ठीक 11.15 बजे नवजोत सिद्धू डीसी कार्यालय पहुंचे और पल भर की देरी किए बिना पर्चा दाखिल किया। सिद्धू ने नामांकन अभिजित मुहूर्त के बीच भरा है। शनिवार को अभिजित मुहूर्त 11 बजे शुरू हुआ था, और 12.28 बजे तक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *