कोरबा में कल से खुलेंगे 8वीं से 12वीं तक स्कूल:

कोरबा में कल से खुलेंगे 8वीं से 12वीं तक स्कूल:

कोरोना संक्रमण के चलते करीब 27 दिन से बंद हुए स्कूल मंगलवार यानी एक फरवरी से फिर खुलेंगे। इसकी शुरुआत कोरबा से हो गई है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर 8वीं से 12वीं क्लास तक स्कूल खोलने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि 8वीं क्लास के लिए पेरेंट्स की अनुमति लेनी होगी। नहीं मिलने पर ऑनलाइन क्लास का ही संचालन होगा। इसके साथ ही कोरोना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को तत्काल रिलीव कर दिया गया है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी किए आदेश में कहा गया है कि नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए 4 जनवरी को आदेश, फिर 6 जनवरी व 25 जनवरी को संशोधित आदेश जारी किया गया था। इसमें सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और आवासीय संस्थानों को बंद करने के आदेश दिए गए थे। अब 15 से 18 साल तक के बच्चों का टीकाकरण जारी है। ऐसे में शर्तों के साथ स्कूल खुलने की अनुमति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *