CM चन्नी का दूसरा नामांकन:​​​​​​​भदौड़ के बाद चमकौर साहिब से भरा पर्चा

CM चन्नी का दूसरा नामांकन:​​​​​​​भदौड़ के बाद चमकौर साहिब से भरा पर्चा

पंजाब के CM चरणजीत चन्नी ने भदौड़ के बाद चमकौर साहिब हलके से भी नामांकन भर दिया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मालवा में कांग्रेस को बड़ी बढ़त मिली है। उनके भदौड़ सीट से लड़ने की वजह से पूरा मालवा कांग्रेस की तरफ हो गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अकाली दल और अरविंद केजरीवाल को भी इसका पता चल जाएगा।

चमकौर साहिब में आप के कैंडिडेट का नाम भी चरणजीत सिंह होने पर सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ड्रामेबाजी करता हैं। हालांकि पंजाब में बाहर वालों के ड्रामे नहीं चलेंगे।

पंजाब में कांग्रेस सीएम चरणजीत चन्नी के सहारे मिशन मालवा पर जुटी है। पंजाब में हर बार सीएम मालवा से ही बनता था। यहां पंजाब की 117 में से सबसे ज्यादा 69 सीटें हैं। यह इलाका अकाली दल का गढ़ माना जाता है। पिछली बार आप ने 20 में से 18 सीटें यहीं से जीती थी।

इसके बावजूद कांग्रेस सरकार और संगठन में यहां से प्रतिनिधित्व नहीं था। इसी वजह से अंतिम वक्त में कांग्रेस ने चरणजीत चन्नी को भदौड़ से भी टिकट दे दी। यहां आप का दबदबा है क्योंकि यह विस सीट आप के पंजाब सीएम चेहरा सांसद भगवंत मान के संसदीय क्षेत्र में आती है।

कांग्रेस इस बार भी सीएम चेहरे के साथ चुनाव में उतर रही है। राहुल गांधी ने पंजाब दौरे के दौरान यह घोषणा की। इसमें मुख्य मुकाबला सीएम चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू के बीच है। कांग्रेस इस मामले में सीधे नेताओं से बात करने के साथ इंटरनल शक्ति एप और फोन कर भी इसका फीडबैक ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *