कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना के समय जो सपोर्ट आपको देना था वह नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि 84 फीसदी हिंदुस्तानियों की आमदनी घटी है और वे तेजी से गरीबी की ओर बढ़ रहे हैं। हमने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला था और 23 करोड़ लोगों को आपने वापस गरीबी में डाल दिया। यह हमारा आंकड़ा नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘आप तीन हजार साल का इतिहास उठा कर देख लीजिए। आप मौर्य वंश को देख लीजिए, अशोक को देख लीजिए। किसी ने भी बिना बातचीत और समझौते के शासन नहीं किया। देश में हर राज्य के लोगों की अपनी भाषा है अपनी संस्कृति है। यह विविधताओं का गुलदस्ता है। भारत केंद्र की एक छड़ी के सहारे नहीं चल सकता है।’
विपक्ष का हंगामा बढ़ता देख राहुल गांधी ने कहा- मैं लोकतांत्रिक व्यक्ति हूं इन्हें पहले बोलने का अधिकार देता हूं। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दिया कि किसी दूसरे को बोलने का आदेश देने का अधिकार मेरे पास है आपके पास नहीं। इसके बाद राहुल ने फिर अपना भाषण शुरू किया।
राहुल गांधी ने पेगासस मामले को उठाया तो विपक्ष की ओर से इसका विरोध किया गया। एक सदस्य ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, ऐसे में इस पर सदन के अंदर बयान नहीं दिया जा सकता।रेवेन्यू सेक्रेटरी तरुण बजाज ने बुधवार को कहा कि अगले साल से इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) में क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई की जानकारी देनी होगी। इसके लिए ITR फॉर्म में क्रिप्टो की कमाई और टैक्स भुगतान की जानकारी देने के लिए अलग से कॉलम शामिल किया जाएगा। बता दें कि सरकार ने मंगलवार को घोषित बजट 2022-23 में क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर 30% टैक्स वसूलने की घोषणा की है। साथ ही क्रिप्टोकरेंसी में होने वाले किसी भी ट्रांजैक्शन पर 1% का TDS भी लगेगा।