CM भूपेश बनाए गए स्टार प्रचारक:

CM भूपेश बनाए गए स्टार प्रचारक:

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब पंजाब और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। दोनों ही राज्यों में चुनावी मंचों पर भूपेश बघेल कांग्रेस के लिए दम दिखाएंगे। इससे पहले हाल ही में भूपेश को यूपी में स्टार प्रचारकों के तौर पर शामिल किया गया था।

पंजाब और उत्तराखंड के स्टर प्रचारकों की लिस्ट में 30 दिग्गज कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मनमोहन सिंह जैसे नेताओं के नाम हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का कद राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता दिख रहा है। पिछले साल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *