कोरोना देश में

कोरोना देश में

देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घट रहे हैं। शनिवार को संक्रमण के 1 लाख 7 हजार 474 नए केस सामने आए। इस दौरान 2 लाख 13 हजार 246 मरीज ठीक हुए और 865 लोगों की मौत हुई है।

इससे एक दिन पहले शुक्रवार को देश में 1.27 लाख नए केस आए थे। यानी नए केस में करीब 20,000 की गिरावट आई है। मौत का आंकड़ा भी पिछले एक हफ्ते से रोजाना के औसत से कम है। शुक्रवार को 1059, जबकि गुरुवार को 1072 लोगों की मौत हुई थी।

फिलहाल, देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 12.25 लाख रह गई है। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.21 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस:
 4.21 करोड़
कुल रिकवरी: 4.04 करोड़
कुल मौतें: 5.01 लाख
डेली पॉजिटिविटी रेट: 7.42%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *