कोरोना दुनिया में

कोरोना दुनिया में

दुनिया में बीते दिन 22.23 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 20.59 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 8,326 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमितों के मामले में फ्रांस पहले नंबर पर है। यहां 2.14 लाख नए केस मिले हैं। रूस 1.77 लाख मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर है और जर्मनी 1.66 लाख मरीजों के साथ तीसरे नंबर पर है।

संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 1,051 मौतें अमेरिका में हुई हैं। ब्राजील में 800 और भारत में 865 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस में भी अमेरिका टॉप पर है। पूरी दुनिया में 7.54 करोड़ एक्टिव केस हैं। इनमें से अकेले 2.91 करोड़ अमेरिका में हैं। अब तक 39.41 करोड़ से ज्यादा लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 31.28 करोड़ ठीक हो चुके हैं। वहीं, 57.52 लाख ने जान गंवाई है।

दुनिया में अब तक कोरोना मामलों की स्थिति
कुल संक्रमित:
 39.41 करोड़
ठीक हुए: 31.28 करोड़
एक्टिव केस: 7.54 करोड़
कुल मौतें: 57.52 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *