शेयर बाजार में आज गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1023 पॉइंट गिर कर 57,621 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 302 अंक नीचे 17,213 पर बंद हुआ। HDFC बैंक का शेयर 3.65% गिरा। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 5 स्टॉक बढ़त में जबकि 25 गिरावट में हैं। सेंसेक्स आज 95 अंक नीचे 58,549 पर खुला था।
गिरावट इसलिए है क्योंकि ऐसी आशंका है कि अमेरिका का सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर सकती है। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतें 93 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई हैं। हालांकि भारत में चुनावी मौसम में इसका कोई असर रिटेल बिक्री पर नहीं होने वाला है।इसके साथ की विप्रो, मारुति, NTPC और ITC के शेयर में भी गिरावट देखने को मिली। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में भारती एयरटेल, कोटक बैंक, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, ICICI बैंक, बजाज फिनसर्व और इंडसइंड बैंक हैं।
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 302 पॉइंट की गिरावट के साथ 17,213 पर बंद हुआ। यह 17,590 पर खुला था और 17,119 का निचला तथा 17,536 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके नेक्स्ट 50, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स में गिरावट रही।
इससे पहले शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 143 पॉइंट गिर कर 58,644 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44 अंक नीचे 17,516 पर बंद हुआ था।