इजराइल की सीरिया पर एयरस्ट्राइक:

इजराइल की सीरिया पर एयरस्ट्राइक:

इजराइल ने बुधवार सुबह एक बार फिर सीरिया के खिलाफ एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया है। इजराइली सेना ने हमले की पुष्टि की है। सेना ने कहा कि यह हमला मंगलवार देर रात नार्दर्न इजराइल पर सीरिया की तरफ से किए गए एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल अटैक का जवाब है। सीरिया ने मिसाइल हमले से इनकार किया है।सीरियाई के सरकारी टीवी चैनल पर बुधवार को इजराइली सेना की तरफ से राजधानी दमिश्क (दमस्कस) पर हमले की रिपोर्ट दी गई, जिसमें कहा गया कि हमले में 1 सैनिक की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। इस रिपोर्ट को लेकर सवाल पूछे जाने पर इजराइली सेना के स्पोक्सपर्सन ने हमले की पुष्टि की।

स्पोक्सपर्सन ने कहा, यह हमला सीरिया की तरफ से रात में इजराइल पर एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल दागे जाने के जवाब में किया गया। यह मिसाइल नार्दर्न इजराइल (वेस्ट बैंक का विवादित इलाका) के ऊपर आसमान में फटी है। इस मिसाइल हमले के कारण पूरे नार्दर्न इजराइल में रॉकेट वार्निंग सायरन बजने से भगदड़ मची रही। उन्होंने कहा, हमने केवल सीरियाई सेना के सरफेस-टु-एयर मिसाइल टारगेट्स को निशाना बनाया है, जिनमें उनके रडार और एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल बैटरीज शामिल हैं।

सीरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी SANA के मुताबिक, इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने दो बार दमिश्क पर कम से कम एक दर्जन मिसाइल दागी गईं। इस दौरान सीरिया ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया और इजराइल की मिसाइलों को शहर तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया।

SANA के मुताबिक, इजराइल ने कब्जे वाले एरिया गोलान हाइट्स से दमिश्क पर मिसाइल हमले किए। इसके बाद इजराइल ने बुधवार सुबह फाइटर जेट्स से दमिश्क पर एयर स्ट्राइक करने की भी कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *