कोरोना अपडेट्स:

कोरोना अपडेट्स:

केंद्र सरकार ने गुरुवार को संकेत दिए कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर का असर तकरीबन खत्म हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, कोरोना के मामलों में पूरी दुनिया में ही तेजी से गिरावट आई है। भारत में भी नए मामलों में तेजी से कमी आ रही है। फिलहाल देश के महज चार राज्यों केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में 50 हजार से ज्यादा एक्टिव केस बचे हैं। देश में 61.25% सक्रिय मामले अभी इन्हीं चार राज्यों से आ रहे हैं। इनके अलावा 11 राज्यों में एक्टिव मरीजों की संख्या 10,000 से 50 हजार के बीच है।

अग्रवाल ने कहा, अच्छी बात यह है कि देश के सभी राज्यों में कोरोना के पॉजिटिविटी रेट में भी बड़े पैमाने पर गिरावट आई है। 24 जनवरी को देश में 20.75% का एवरेज पॉजिटिविटी रेट था, जो अब घटकर महज 4.44% रह गया है। इससे साफ दिख रहा है कि देश में कोरोना संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। फिलहाल देश के 141 जिलों में अब भी 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है, जबकि 160 जिलों में यह 5 से 10% के बीच दर्ज हो रहा है।

अग्रवाल ने कहा, भारत में पिछले एक हफ्ते में रोजाना औसतन 96,000 के करीब नए मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में 66,084 नए कोविड मामले दर्ज़ हुए। देश में अब 7.9 लाख एक्टिव केस हैं। पिछले चार दिनों से देश में रोजाना एक लाख से कम मामले दर्ज हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि फिलहाल देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में हैं। केरल में 2,50,000 से अधिक एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में 86,000, तमिलनाडु में 77,000 और कर्नाटक में 60,000 के करीब एक्टिव केस हैं।

अग्रवाल ने कहा, अब तक देश में 15 से 18 साल की उम्र के 69% किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज मिल चुकी है, जबकि 14% को दोनों डोज लग चुकी है।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 
4.24 करोड़
कुल रिकवरी: 4.11 करोड़
कुल मौतें: 5.06 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *