शेयर बाजार में साल की सबसे बड़ी गिरावट:सेंसेक्स 1747 अंक गिरा

शेयर बाजार में साल की सबसे बड़ी गिरावट:सेंसेक्स 1747 अंक गिरा

हफ्ते के पहले दिन निवेशकों को भारी घाटा हुआ है। सोमवार को मार्केट कैप में 8.29 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है। शुक्रवार को यह 263.47 लाख करोड़ रुपए था जो आज 255.11 लाख करोड़ रुपए रहा।

दो दिनों में इसमें 12 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है। शुक्रवार को यह 4 लाख करोड़ घटा था। साल 2022 की यह शेयर बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में केवल TCS ही बढ़त में रहा, बाकी 29 शेयरों में गिरावट रही। TCS का शेयर 1.05% बढ़ा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,747 पॉइंट्स (3%) टूटकर 56,405 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 531 अंक (3.06%) गिर कर 16,842 पर बंद हुआ। पेटीएम का शेयर 4.7% टूटकर 863 रुपए, नायका का शेयर 7.78% गिर कर 1,515 और जोमैटो का स्टॉक 6.82% गिर कर 82.70 रुपए पर बंद हुआ। इन तीनों नई उम्र की कंपनियों का यह सबसे निचला स्तर है।स्माल और मिड कैप इंडेक्स 4-4% टूटे हैं। गिरावट का मुख्य कारण यूक्रेन और रूस के बीच तनाव है। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतें 7 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई हैं। यह 93 डॉलर प्रति बैरल के पार हैं। बाजार में यह भी अनिश्चितता है कि LIC का IPO कैसा रहेगा। सरकार अब तक का सबसे बड़ा IPO लेकर आ रही है और फाइनेंशियल सेक्टर में यह सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी होगी।

आज सेंसेक्स शुक्रवार से 1,432 अंक नीचे 56,720 पर खुला था। इसने 57,191 का ऊपरी स्तर और 56,295 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में केवल TCS ही बढ़त में रहा, बाकी 29 शेयरों में गिरावट रही। बैंकिंग शेयर्स जमकर टूटे हैं। SBI 5.2%, HDFC 5.3% और ICICI बैंक का शेयर 4.50% टूटा है।

इनके अलावा टाटा स्टील का स्टॉक सेंसेक्स में सबसे ज्यादा 5.49% गिरा जबकि इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक और मारुति के शेयर्स 4-4% से ज्यादा गिरे हैं। लार्सन एँड टुब्रो, एक्सिस बैंक, एयरटेल, विप्रो, ITC, महिंद्रा एंड महिंद्रा, NPTC, अल्ट्राटेक, बजाज फाइनेंस और HDFC बैंक के स्टॉक 3-3% से ज्यादा गिरे हैं।

उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 531 पॉइंट्‌स गिरकर 16,842 पर बंद हुआ। यह 17,076 पर खुला था और 16,809 का निचला तथा 17,099 का ऊपरी स्तर बनाया। इसका नेक्स्ट 50 इंडेक्स 3% टूटा है जबकि मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स 4-4% से ज्यादा गिरा है।निफ्टी के 50 स्टॉक में से केवल 1 बढ़त में है जबकि 49 गिरावट में हैं। बढ़ने वाले में केवल TCS है। गिरने वाले प्रमुख शेयर में महिंद्रा एंड महिंद्रा, JSW स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील HDFC लाइफ और HDFC हैं। इससे पहले शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 773 पॉइंट्स गिर कर 58,152 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 231 अंक टूटकर 17,374 पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *