KKR के कैप्टन बने श्रेयस अय्यर:

KKR के कैप्टन बने श्रेयस अय्यर:

कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया है। अय्यर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल चुके हैं। अय्यर को KKR ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में 12.25 करोड़ में खरीदा था। कोलकाता श्रेयस अय्यर की दूसरी आईपीएल टीम है। 2008 में सौरव गांगुली केकेआर के पहले कप्तान बने थे।कोलकाता टीम फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर अय्यर के कैप्टन बनने की जानकारी फैंस तक पहुंचाई। मेगा ऑक्शन में अय्यर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था और उनको टीम ने 12.25 करोड़ में खरीदा। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स में खेलते हुए उनकी सैलरी 7 करोड़ रुपए थी।

2020 के IPL सीजन में दिनेश कार्तिक कोलकाता के कप्तान थे, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उन्होंने बीच टूर्नामेंट से ही कप्तानी छोड़कर ओएन मॉर्गन को टीम का नया कैप्टन बनाया था। इस बार कोलकाता ने कार्तिक और मॉर्गन दोनों को रिटेन नहीं किया है।

श्रेयस अय्यर इससे पहले 3 सीजन में दिल्ली के कप्तानी कर चुके हैं। 2019 में उनकी कप्तानी में दिल्ली ने छह साल के लंबे इंतजार के बाद प्लेऑफ में जगह बनाई थी। 2020 में टीम ने पहली बार IPL का फाइनल मुकाबला खेला था, हालांकी फाइनल में टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट से मिली हार का सामना करना पड़ा था।

बतौर कप्तान अय्यर ने 41 मैच खेले 21 में जीत दर्ज की, जबकि 18 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। दो मैच टाई रहे। 2021 में अय्यर को चोटिन होने के कारण कप्तानी के पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह दिल्ली ने ऋषभ पंत को कैप्टन बनाया था।

कोलकाता नाइट राइडर्स IPL की सबसे ग्लैमरस टीमों में से एक है। टीम अभी तक दो बार 2012 और 2014 में IPL की ट्रॉफी जीत चुकी है। 2021 में भी टीम ने ओएन मॉर्गन की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन टीम खिताब अपने नाम करने में असफल रही।

अय्यर को लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान के रूप में देखा जाता है और इस बार कोलकाता की टीम को उनसे IPL टाइटल की बहुत उम्मीद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *